रोहतास: काराकाट CHC में निकली तिरंगा यात्रा, स्वास्थ्य कर्मियों ने भारत माता के जयकारों के साथ दिया देशभक्ति का संदेश

Updated:
विज्ञापन

सीएचसी काराकाट में तिरंगा यात्रा निकालते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

काराकाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत एक देशभक्तिपूर्ण तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य कर्मियों, डॉक्टरों और एएनएम ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता के जयकारे लगाए.

विज्ञापन

Rohtas Tiranga Yatra: प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काराकाट में मंगलवार को हर घर तिरंगा यात्रा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गयी. जश्ने आजादी से गौरान्वित डॉक्टरों, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मियों ने धूमधाम से इस यात्रा में हिस्सा लिया. तिरंगा यात्रा सीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार के नेतृत्व में निकाली गयी.

विज्ञापन

सीएचसी से गोड़ारी बाजार तक निकली यात्रा

तिरंगा यात्रा सीएचसी काराकाट (गोड़ारी) से शुरू होकर गोड़ारी बाजार तक पहुंची और इसके बाद वापस सीएचसी पहुंचकर संपन्न हुई. हाथों में तिरंगा लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने पैदल मार्च किया. इस दौरान भारत माता की जय के नारों से वातावरण देशभक्तिमय हो गया.

डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया हिस्सा

तिरंगा यात्रा में डॉ. सुधांशु चंद्र प्रसाद, डॉ. सरिता कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक कौशलेंद्र शर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य प्रखंड उत्प्रेरक पूनम मेहता, नर्सिंग ऑफिसर सतीश कुमार, एएनएम तामिया बख्शी, सरोज कुमारी, गोविंद आजाद, रोहित कुमार, सुरक्षा गार्ड व सभी स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए. यात्रा के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया.

Also Read: तेज प्रताप का आरोप- मोतीलाल राय फिर कर रहा पैसे और सामान की डिमांड, पूर्व PA का नंबर शेयर कर लोगों को किया अलर्ट


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन