रोहतास में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने युवक को उड़ाया, हायर सेंटर रेफर

Published by :kumarsuryakant
Published at :09 May 2026 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
rohtas news

सांकेतिक तस्वीर

Rohtas News: रोहतास के मल्हीपुर गांव में घर के पास खड़े युवक को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. गांव के लोगों ने उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

Rohtas News: (संदेश जायसवाल की रिपोर्ट) रोहतास के चेनारी-मल्हीपुर रोड पर मल्हीपुर गांव में अपने घर के सामने खड़े एक युवक को शनिवार की शाम करीब 4:30 बजे एक स्कॉर्पियो ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

मल्हीपुर गांव का रहने वाला है युवक

युवक की पहचान मल्हीपुर गांव निवासी रामसुंदर साह का 22 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार के रूप में हुई है. घटनास्थल पर मौजूद गांव के लोगों ने घायल युवक को आनन-फानन में निजी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल भेज दिया.

घायल युवक हायर सेंटर रेफर

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर संजीत कुमार ने बताया कि घायल युवक की हालत गंभीर है. प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.

पुलिस कर रही मामले की जांच

इधर चेनारी थाने के एसएचओ दिनेश मालाकार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: दर्दनाक हादसा: पकरीबरावां में पीपल का पेड़ गिरने से व्यक्ति की मौत, नवादा-जमुई मार्ग घंटों जाम

विज्ञापन
kumarsuryakant

लेखक के बारे में

By kumarsuryakant

kumarsuryakant is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन