राष्ट्रीय लोक अदालत में 52 आपराधिक मामलों का निष्पादन

Published by :ANURAG SHARAN
Published at :09 May 2026 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत में 52 आपराधिक मामलों का निष्पादन

SASARAM NEWS.अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. वादों के निष्पादन के लिए दो बेंचों का गठन किया गया था. पहला बेंच अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रिचा कश्यप का था, जिसमें सदस्य अधिवक्ता के रूप में रीतेश कुमार शामिल थे.

विज्ञापन

बैंक मामलों में 1.12 करोड़ रुपये का हुआ सेटलमेंट. ट्रैफिक चालान से वसूले गये 73 हजार रुपये

वादों के निष्पादन के लिए दो बेंचों का किया गया था गठन

डेहरी नगर.

अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. वादों के निष्पादन के लिए दो बेंचों का गठन किया गया था. पहला बेंच अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी रिचा कश्यप का था, जिसमें सदस्य अधिवक्ता के रूप में रीतेश कुमार शामिल थे. वहीं दूसरा बेंच सिविल जज जेडी अर्चना कुमारी का बनाया गया था, जिसमें सदस्य अधिवक्ता के रूप में रामनाथ राम मौजूद थे.राष्ट्रीय लोक अदालत में 52 आपराधिक मामलों का सुलह के आधार पर निष्पादन किया गया. वहीं बैंक से संबंधित 263 मामलों में से 109 मामलों का निबटारा करते हुए 1 करोड़ 12 लाख 937 रुपये का सेटलमेंट किया गया. इससे विभिन्न बैंकों को 34 लाख 33 हजार 650 रुपये प्राप्त हुए. इसके अलावा ट्रैफिक चालान के 47 मामलों में 73 हजार रुपये की वसूली की गयी.लोक अदालत में विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल भी लगाये गये थे. इसमें विभिन्न बैंकों के अधिकारी, वन विभाग, मापतौल विभाग, विद्युत विभाग, श्रम विभाग, खनन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मी शामिल हुए. राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन न्यायिक पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इस दौरान अनुमंडल विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष, सचिव एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे.मौके पर यूनियन बैंक डेहरी शाखा के विक्रम कुमार, उपेंद्र कुमार तिवारी, मुकेश कुमार, बीओआइ डेहरी शाखा के पीयूष राज, भलुआडी की समीता कुमारी, रोहतास के वैभव कुमार, दारानगर के प्रेम कुमार, बैंक कर्मी विनोद कुमार, आकाश, बीजीबी शाखा के दरिहट के अकबर हुसैन, आयरकोठा के रूपेश सिंह, तेतराढ के अंकित कुमार, तिलौथू के अमर कुमार, अकबरपुर के मनीष कुमार, डेहरी के अखिलेश कुमार सिंह, अकोढीगोला के संजीव पांडेय, इडियन बैंक के बंजारी के लल्लू कुमार, डेहरी के अभिषेक लाल, एसबीआइ डेहरी के प्रमोद कुमार, विकास कुमार,एसबीआइ डालमियानगर के रवि श्रीवास्तव, डेहरी के चीफ मैनेजर अमरनाथ कुमार, फिल्ड ऑफिसर आलोक कुमार, गणेश कुमार दास, राकेश कुमार तिवारी, तिलौथू के राजन कुमार, इंद्रपुरी रामानंद सरस्वती,अकोढीगोला के देवराज शंकर, पीबीबी माया कुमारी औक एक अन्य शाखा के रितेश कुमार रंजन, विद्युत विभाग के सहायक विद्युत अभियंता वन रवि कुमार, दो के सुजीत कुमार,जेइइ सुजीत कुमार, आजाद कुमार, दी सासाराम भभुआ सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक नौहट्टा के मिट्ठू, रोहतास के राजेश राजेश कुमार, तिलौथू के अंकित कुमार, डेहरी के धनंजय कुमार, पीएनबी के डेहरी के अभिषेक, डालमियानगर के सतीश कुमार, अकोढीगोला के प्रितेश सहित अन्य शाखा, बैंक ऑफ बडौदा के मो आरिज इकबाल आदि अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
ANURAG SHARAN

लेखक के बारे में

By ANURAG SHARAN

ANURAG SHARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन