धर्मावती नदी के तट पर मिला युवती का अधजला शव

Updated:
विज्ञापन
धर्मावती नदी के तट पर मिला युवती का अधजला शव

SASARAM NEWS.कोचस थाना क्षेत्र के कोहकर गांव से होकर गुजरने वाली धर्मावती नदी के तट से पुलिस ने एक युवती का अधजला शव बरामद किया है. मृतका की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के खनेठी गांव निवासी सुरेंद्र पासवान की 16 वर्षीय पुत्री चंचल कुमारी के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुटाये साक्ष्य

करगहर.

कोचस थाना क्षेत्र के कोहकर गांव से होकर गुजरने वाली धर्मावती नदी के तट से पुलिस ने एक युवती का अधजला शव बरामद किया है. मृतका की पहचान करगहर थाना क्षेत्र के खनेठी गांव निवासी सुरेंद्र पासवान की 16 वर्षीय पुत्री चंचल कुमारी के रूप में की गयी है.घटना के संबंध में सदर डीएसपी टू कुमार वैभव ने बताया कि शनिवार की शाम करीब चार बजे स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दी गयी कि नदी तट के किनारे एक युवती का अधजला शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही सदर डीएसपी टू और करगहर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव की पहचान कराने का प्रयास शुरू किया गया. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि शुक्रवार की देर रात से खनेठी गांव की एक युवती लापता है. इसके बाद युवती के पिता सुरेंद्र पासवान और उसकी मां को घटनास्थल पर बुलाया गया. वहां पहुंचने पर परिजनों ने युवती के हाथ की अंगुली में पहनी अंगूठी और कान की बाली से उसकी पहचान चंचल कुमारी के रूप में की.परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवती शुक्रवार की रात से घर से गायब थी और वे लोग रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश कर रहे थे. हालांकि, युवती के लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी थी.डीएसपी ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य एकत्र किये हैं. उन्होंने बताया कि युवती का चेहरा पूरी तरह जला हुआ था, जबकि दोनों हाथों पर चोट के निशान मिले हैं.पुलिस ने घटना के सिलसिले में परसथुआं थाना क्षेत्र के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. पुलिस युवती की मौत के कारणों की जांच में जुटी है. डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. युवती का मोबाइल फोन भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की देर रात युवती घर में अकेली थी. उसी दौरान एक युवक उसके घर पहुंचा था. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
विकास कुमार

लेखक के बारे में

By विकास कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन