सासाराम स्टेशन पर 13 किलो गांजा के साथ दो महिला गिरफ्तार, पुरुष तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार

Updated:
विज्ञापन
सासाराम रेलवे स्टेशन पर दो महिला धंधेबाज गिरफ्तार ,एक फरार, 13 किलो गांजा बरामद,

सासाराम रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने 13 किलो गांजा के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा।

विज्ञापन

Rohtas News : सासाराम रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए 13 किलो गांजा के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है. दोनों महिलाएं ट्रॉली बैग में गांजा लेकर स्टेशन से बाहर निकलने की कोशिश कर रही थीं. हालांकि उनके साथ मौजूद एक पुरुष तस्कर पुलिस को देखकर भागने में सफल रहा.

संदेह होने पर पुलिस ने रोका, बैग में मिला गांजा

जीआरपी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर शाम के समय आरपीएफ और जीआरपी की ओर से रोको-टोको अभियान चलाया जा रहा था. इस दौरान जवान प्लेटफॉर्म संख्या एक पर यात्रियों की जांच कर रहे थे.

इसी बीच मेन एफओबी के नीचे रैंप की ओर एक पुरुष और दो महिलाएं तेजी से जाते दिखाई दिए. दोनों महिलाओं के हाथ में एक-एक ट्रॉली बैग था, जबकि उनके साथ चल रहा पुरुष बार-बार पीछे मुड़कर पुलिसकर्मियों पर नजर रख रहा था.

पुलिस को देखते ही पुरुष तस्कर भागा

संदेह होने पर जवानों ने तीनों को रुकने का इशारा किया. पुलिस की आवाज सुनते ही पुरुष तस्कर दोनों महिलाओं को छोड़कर ट्रॉली बैग लेकर रेलवे कॉलोनी की ओर भागने लगा. महिला जवानों को दोनों महिलाओं को रोकने का निर्देश देकर पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया.

दोनों ट्रॉली बैग से बरामद हुआ 13 किलो गांजा

पुलिस ने दोनों महिलाओं से ट्रॉली बैग के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उसमें गांजा रखा हुआ है. सूचना के बाद अंचल अधिकारी को बुलाया गया और दोनों महिलाओं की मौजूदगी में ट्रॉली बैग की जांच की गई. जांच के दौरान दोनों बैग से कुल 13 किलो गांजा बरामद हुआ.

ओडिशा से गांजा लाने की बात स्वीकार की

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी बिटू सिंह की 28 वर्षीय पत्नी पूजा देवी और अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बांक गांव निवासी राजेश सोनी की 40 वर्षीय पत्नी मनसा देवी के रूप में हुई है.

पूछताछ में दोनों महिलाओं ने बताया कि वे अमरातालाब स्थित मनोज गुप्ता के मकान में रहती हैं. उन्होंने बताया कि आर्थिक परेशानी के कारण उनकी मुलाकात ट्रेन यात्रा के दौरान उपेंद्र तिवारी नामक व्यक्ति से हुई थी. आरोप है कि उसी व्यक्ति ने उन्हें गांजा तस्करी के काम में शामिल किया.

टाटानगर से ट्रेन के जरिए लाई जा रही थी खेप

महिलाओं ने पुलिस को बताया कि करीब 15 दिन पहले उपेंद्र तिवारी के बुलाने पर वे टाटानगर गई थीं. वहां से उसके निर्देश पर नीलांचल एक्सप्रेस से सासाराम पहुंची थीं. पुलिस अब इस मामले में फरार पुरुष तस्कर और अन्य जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


विज्ञापन
Punit Kr Pandey

लेखक के बारे में

By Punit Kr Pandey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन