रोहतास: भूमि विवाद पर नुआंव पहुंचे SDM, दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने का दिया निर्देश

विवादित भूमि का निरीक्षण करते एसडीएम | Prabhat Khabar Network
बिक्रमगंज के नुआंव गांव में भूमि विवाद को लेकर एसडीएम ने निरीक्षण किया और दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने का सख्त निर्देश दिया है।
Rohtas News : रोहतास जिला के बिक्रमगंज प्रखंड के नुआंव गांव में भूमि विवाद को लेकर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार ने प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी के साथ विवादित स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान दोनों पक्षों को मौके पर बुलाकर उनकी बातें सुनी गईं और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई.
फिलहाल यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने दोनों पक्षों को स्पष्ट निर्देश दिया कि विवादित भूमि पर फिलहाल यथास्थिति बनाए रखें. किसी भी प्रकार का नया निर्माण, अतिक्रमण या वर्तमान स्थिति में बदलाव करने का प्रयास नहीं किया जाए. उन्होंने कहा कि भूमि विवाद का समाधान पूरी तरह विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत किया जाएगा.
कानून हाथ में लेने वालों पर होगी कार्रवाई
अनुमंडल पदाधिकारी ने चेतावनी दी कि यदि कोई भी पक्ष कानून अपने हाथ में लेने, विवाद बढ़ाने या शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील की.
शांति बनाए रखने की अपील
प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों से क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का आग्रह किया. अधिकारियों ने कहा कि मामले का निष्पक्ष और कानूनी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा, इसलिए सभी पक्ष धैर्य बनाए रखें और प्रशासनिक प्रक्रिया पर भरोसा करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










