28 अगस्त तक गया जंक्शन समेत प्रमुख स्टेशनों पर रहेगी विशेष निगरानी, वार रूम से नजर रखेगा मुख्यालय

Updated:
विज्ञापन
गया जंक्शन की फाइल फोटो.  | Prabhat Khabar Network

गया जंक्शन की फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

श्रावणी मेला 2026 के लिए डीडीयू रेल मंडल ने गया जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर सुरक्षा और यात्री सुविधाओं के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।

विज्ञापन

Shravani Mela 2026 : गया जी श्रावणी मेला 2026 के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं. 30 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाले मेला अवधि में यात्रियों की सुरक्षित, सुगम व व्यवस्थित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए गया जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. डीडीयू मंडल के मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के निर्देश पर यात्री सुविधा, सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण तथा निर्बाध रेल परिचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गयी है.

डीआरएम उदय सिंह मीना ने बताया कि डीडीयू मंडल के अंतर्गत पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशन पर अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए विशेष इंतजाम किये गये हैं. जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त ट्रेनों के संचालन के लिए स्टैंडबाय रेक भी तैयार रखे गये हैं. ताकि, श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

वार रूम से होगी लगातार निगरानी

मंडल मुख्यालय में विशेष वार रूम स्थापित किया गया है, जहां से सभी प्रमुख स्टेशनों की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे नजर रखी जायेगी. सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भीड़ की निगरानी, बैरिकेडिंग, कतार व्यवस्था और लाउडस्पीकर के जरिये यात्रियों को आवश्यक जानकारी और दिशा-निर्देश दिये जायेंगे. किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए अधिकारियों को अलर्ट मोड में रखा गया है.

सुरक्षा और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर

श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, बुकिंग काउंटर और प्रवेश-निकास मार्गों पर अतिरिक्त आरपीएफ, जीआरपी एवं वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों की तैनाती की गयी है. वहीं वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा के लिए 'मे आई हेल्प यू' बूथ तथा 24 घंटे यात्री सहायता केंद्र संचालित रहेंगे. रेल प्रशासन ने मेला अवधि के दौरान स्वच्छता, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल सूचना प्रणाली और प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया है.


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन