गया जी में प्राण-प्रतिष्ठा सह लक्ष्मीनारायण महायज्ञ शुरू, 381 महिलाओं और कन्याओं ने निकाली कलश शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन

कलश में जल लेते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गया जी के रानीगंज में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ 381 महिलाओं और कन्याओं की भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि का प्रसार करना है. महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

विज्ञापन

गया जी के टिकारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रानीगंज में आयोजित श्री शिव परिवार, राधे-कृष्ण, राम दरबार एवं श्री लक्ष्मीनारायण प्राण-प्रतिष्ठा सह श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. महायज्ञ के प्रथम दिन 381 महिलाओं एवं कन्याओं, युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने नए परिधान से सुसज्जित होकर श्रद्धा और उत्साह के साथ कलश यात्रा में भाग लिया.

विज्ञापन

मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने उत्तर वाहिनी मोरहर नदी के पंचदेवता घाट से पवित्र जलाशय से कलश में जल भरकर यज्ञ मंडप तक शोभायात्रा निकाली. पूरे मार्ग में "हर-हर महादेव" और "जय श्रीराम" के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा.

धार्मिक अनुष्ठान और प्राण-प्रतिष्ठा की शुरुआत

यज्ञाचार्यों ने बताया कि वैदिक विधि-विधान से संपन्न हो रहा यह महायज्ञ क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और धार्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से आयोजित किया गया है. यज्ञ मंडप में भगवान शिव परिवार, राधे-कृष्ण, राम दरबार एवं श्री लक्ष्मीनारायण की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ किए गए.

रात में रासलीला का आयोजन

रात में आध्यात्मिक जागरण के लिए भव्य रासलीला का आयोजन किया गया. आयोजन समिति ने बताया कि महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन पूजा-अर्चना, प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

क्षेत्र में भक्तिमय माहौल

महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और भक्ति का वातावरण बना हुआ है. बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस धार्मिक अनुष्ठान में पूरी आस्था के साथ शामिल हो रहे हैं.

Also Read : राजगीर : भारतीय मनोविज्ञान दिवस पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, कॉलेज में काउंसलिंग सेल की शुरुआत


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन