हत्या के प्रयास मामले में फरार बेलागंज के दो आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गये

Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

पुलिस ने दो आरोपी को किया गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

गया के चाकंद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस की कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

बेलागंज के चाकन्द थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गुरुवार को थानाध्यक्ष शिवम कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 166/26 के तहत दर्ज मामले में पुलिस को लंबे समय से दोनों आरोपितों की तलाश थी.

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अमराहा महादलित टोली में छापेमारी कर जितेंद्र मांझी एवं दुलारचंद मांझी, दोनों पिता शिवनाथ मांझी, निवासी अमराहा महादलित टोली, थाना चाकन्द, जिला गया को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपित हत्या के प्रयास के मामले में नामजद थे और घटना के बाद से फरार चल रहे थे. गिरफ्तारी के बाद दोनों से आवश्यक पूछताछ की गयी तथा कांड से संबंधित कानूनी प्रक्रिया पूरी की गयी. इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में गया केंद्रीय कारागार भेज दिया गया.

उन्होंने बताया कि जिले में फरार वारंटियों एवं गंभीर आपराधिक मामलों के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गयी. चाकन्द थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी तथा कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.


विज्ञापन
Ajeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन