रोहतास: अकोढ़ीगोला पुलिस ने सात संदिग्ध को हिरासत में लिया, घरेलू विवाद में दो पर हुई कार्रवाई

अकोढ़ीगोला थाना में गिरफ्तार युवक | Prabhat Khabar Network
अकोढ़ीगोला पुलिस ने थाना क्षेत्र में घूम रहे सात संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा। जानिए पूरी खबर विस्तार से।
Rohtas News : रोहतास जिला के अकोढ़ीगोला थाना पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के अभियान के तहत सात संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया. इसके अलावा शंकरपुर गांव में घरेलू विवाद बढ़ने पर दो लोगों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की गई.
विभिन्न जिलों के सात संदिग्ध पकड़े गए
थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात युवकों को हिरासत में लिया. गिरफ्तार लोगों में मधुरापुर (डालमियानगर) निवासी आकाश कुमार, बारुण (औरंगाबाद) निवासी सोल्जर कुमार, ज्वाला खरवार, देव खरवार और अंदाज खरवार, कुदरा (कैमूर) निवासी संयोग कुमार तथा लालगंज (वैशाली) निवासी शहरी कुमार शामिल हैं. सभी को आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया.
घरेलू विवाद में दो लोगों पर भी कार्रवाई
थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में घरेलू विवाद बढ़ने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से मनीष कुमार और दीपू कुमार, दोनों पिता वीरेंद्र सिंह, निवासी शंकरपुर के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें अनुमंडल दंडाधिकारी, डिहरी के समक्ष भेजा गया. पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










