‘प्यासे बंदर’ तोड़ रहे टंकी का ढक्कन, नगरवासियों ने प्रशासन से लगाई गुहार

Updated:
विज्ञापन

छत पर चढ़े बंदर की तस्वीर

Sasaram News : सासाराम के चेनारी में बंदरों का कहर, घरों-दुकानों के साथ सिंटेक्स टैंक भी बना निशाना.

विज्ञापन

रोहतास (Sasaram) के चेनारी से संदेश जायसवाल की रिपोर्ट
Sasaram News : नगर पंचायत चेनारी में इन दिनों बंदरों का आतंक लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है. नगर के विभिन्न वार्डों में बंदरों के झुंड लगातार उत्पात मचा रहे हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि बंदर प्रतिदिन जलापूर्ति के लिए लगाए गए सिंटेक्स टैंकों के ढक्कन तोड़ रहे हैं तथा पानी से जुड़े उपकरणों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. नगरवासियों के अनुसार सुबह और शाम के समय बंदरों के झुंड घरों की छतों, दुकानों और सरकारी परिसरों में पहुंच जाते हैं.

घरों में घुस रहे बंदर, खाद्य सामग्री और सामान बना रहे निशाना

कई स्थानों पर टैंकों के ढक्कन टूट जाने से उनमें गंदगी जाने का खतरा बढ़ गया है. इससे नगर पंचायत की जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है.स्थानीय निवासी कन्हैया शर्मा, संदीप कुमार कुशवाहा और विशाल जायसवाल ने बताया कि बंदर कई बार घरों में घुसकर खाद्य सामग्री और अन्य सामान उठा ले जाते हैं. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल है. लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है. वन विभाग के रेंजर अभय सिंह ने बताया कि बंदरों के उत्पात की सूचना मिली है. संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कराया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर बंदरों को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित करने की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : नालंदा में छह साल में 1,994 मौतें, अंधेरे में खड़े ट्रक-ट्रैक्टर बन रहे जानलेवा, दोपहिया चालक सबसे ज्यादा प्रभावित

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन