कैमूर के मोकर OBC प्लस टू कन्या आवासीय विद्यालय में सात छात्राएं बेहोश, मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
मोकर ओबीसी आवासीय विद्यालय की सात छात्राएं बेहोश . सदर अस्पताल में कराया गया उपचार

मोकर स्थित ओबीसी प्लस टू कन्या आवासीय विद्यालय में सोमवार को एक चौंकाने वाली घटना हुई, जहाँ सात छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं. इस घटना से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया. सभी छात्राओं को तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिले के मोकर स्थित कल्याण विभाग संचालित ओबीसी प्लस टू कन्या आवासीय विद्यालय में सोमवार को सात छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं. घटना से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई और अन्य छात्राएं भी दहशत में आ गईं. सभी छात्राओं को तत्काल सदर अस्पताल, सासाराम के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया.

कक्षा में एक-एक कर बेहोश हुई छात्राएं

जानकारी के अनुसार, लंच के बाद अलग-अलग कक्षाओं में पढ़ रही सात छात्राएं अचानक बेहोश होकर गिर पड़ीं. घटना की सूचना मिलते ही विद्यालय प्रशासन ने सभी छात्राओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.

इलाज के बाद सभी छात्राओं को आया होश

सदर अस्पताल में डॉ. पंकज कुमार की देखरेख में छात्राओं का उपचार किया गया. चिकित्सक ने बताया कि इलाज के बाद सभी छात्राओं को होश आ गया है. उनकी मेडिकल जांच की जा रही है ताकि बेहोश होने के कारणों का पता लगाया जा सके.

खानपान और साफ-सफाई पर उठे सवाल

घटना के बाद छात्राओं के अभिभावकों में चिंता का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय में छात्राओं के बीमार होने की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं. ऐसे में विद्यालय के खानपान और साफ-सफाई की व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.

जिला कल्याण पदाधिकारी ने कहा- जानकारी नहीं

घटना के संबंध में जिला कल्याण पदाधिकारी राजेश कुमार सुधांशु से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है. घटना के बाद विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.


विज्ञापन
Pramod Kr Srivastav

लेखक के बारे में

By Pramod Kr Srivastav

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन