बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ रोहतास ने बनाई 10 सदस्यीय कमेटी, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान पर जोर

Updated:
विज्ञापन
फोटो कैप्शन : संघ भवन में आयोजित बैठक में मौजूद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ रोहतास के पदाधिकारी व सदस्य. | Prabhat Khabar Network

फोटो कैप्शन : संघ भवन में आयोजित बैठक में मौजूद बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ रोहतास के पदाधिकारी व सदस्य. | Prabhat Khabar Network

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा रोहतास की बैठक में शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. संगठन को मजबूत बनाने और सदस्यता अभियान तेज करने पर भी जोर दिया गया.

विज्ञापन

Rohtas News : बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला शाखा रोहतास की बैठक सोमवार को सासाराम के गौरक्षणी स्थित संघ भवन में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष अशोक तिवारी ने की, जबकि संचालन जिला सचिव सतीश कुमार पाण्डेय ने किया. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और सदस्यता अभियान को गति देने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित हुई कमेटी

बैठक में प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला सचिव के नेतृत्व में 10 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. जिला सचिव सतीश कुमार पाण्डेय ने बताया कि कमेटी जल्द ही जिला शिक्षा पदाधिकारी से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में पहल करेगी.

प्रोन्नति और बकाया भुगतान समेत कई मुद्दों पर मंथन

बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई. इसमें प्रोन्नति, एसओपी की विसंगतियां, लंबित भुगतान, प्रधानाध्यापकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों की समस्याओं सहित अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया गया. संघ पदाधिकारियों ने कहा कि इन समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर प्रयास करना जरूरी है.

संगठन मजबूती के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की अपील

जिला सचिव ने सभी कोटि के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों से संगठन को मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि संगठन के मूल उद्देश्यों को पूरा करने के लिए शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है.

आजीवन सदस्यता अभियान की हुई शुरुआत

बैठक के दौरान आजीवन सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई. इस अभियान में विनय कुमार, सतेन्द्र कुमार सिंह, रोहित कुमार, अविनाश कुमार, सुमित प्रीतम, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, पंकज आनंद, पंकज कुमार, डॉ. वरुण कुमार नीरज और राजीव कुमार समेत कई प्रधानाध्यापकों ने आजीवन सदस्यता ग्रहण की.

सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

प्रमंडल अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार सिंह ने प्राच्य प्रभा के नियमित ग्राहक बनने, संगठन के प्रश्नपत्र बकाया भुगतान जल्द कराने और सदस्यता अभियान को तेज करने की अपील की. बैठक में संयुक्त सचिव जितेन्द्र कुमार सिंह, दीपक राय, अशोक कुमार, कृष्णा पासवान, सचिन कुमार, सरोज दुबे, संजय कुमार, रमेश तिवारी, भूषण राज सिंह, उपेंद्र कुमार और चांद मुहम्मद समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे. सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए शिक्षकों से अधिक से अधिक सहयोग करने का आह्वान किया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन