बिहार के इस जिले में शुरू होगी हॉट एयर बैलून सेवा, महज इतने रुपये में मिलेगा रोमांचक अनुभव

प्रतीकात्मक तस्वीर
Bihar News: बिहार के रोहतास जिले में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए जल्द ही हॉट एयर बैलून सेवा शुरू होने जा रही है. करमचट इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब में इसका सफल ट्रायल किया गया है.
Bihar News: अब पर्यटक बिहार के कैमूर की पहाड़ियों और दुर्गावती डैम के मनोरम नज़ारे आसमान से देख सकेंगे. जल्द ही रोहतास जिले के करमचट इको टूरिज्म एंड एडवेंचर हब में हॉट एयर बैलून सेवा शुरू होने जा रही है. इस रोमांचक सफर का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी प्रगति यात्रा के दौरान इस महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास किया था, जिसकी कुल लागत 4973.33 लाख रुपए है.
500 रुपए में मिलेगा एडवेंचर का अनुभव
पर्यटन विभाग ने बताया कि, एक बैलून में 6 लोग एक साथ उड़ान भर सकेंगे. हर व्यक्ति के लिए 500 रुपए किराया निर्धारित किया गया है. हालांकि, इस रोमांचक सफर का आनंद केवल 18 साल या उससे अधिक उम्र के लोग ही ले सकेंगे.
सुबह-शाम होंगे ट्रिप, 120 फीट तक होगी उड़ान
मौसम की स्थिति को देखते हुए बैलून सेवा का संचालन सुबह 6 से 8 बजे और शाम 5 बजे से किया जाएगा. हर ट्रिप 100-120 फीट की ऊंचाई तक जाएगी, जहां से यात्री पूरे इलाके का पक्षी दृष्टि से अवलोकन कर सकेंगे. एक ट्रिप की अवधि लगभग 15 मिनट होगी.
Also Read: पटना का मौर्यालोक बनेगा नाइट लाइफ जोन, दिल्ली-मुंबई की तरह पूरी रात चलेगी मौज-मस्ती
बोट हाउस कैंप का भी होगा निर्माण
इस परियोजना के तहत 271.16 लाख रुपए की लागत से बादलगढ़ में बोट हाउस कैंप का भी निर्माण किया जा रहा है. यह पूरी योजना रोहतास जिले में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है. वन क्षेत्र अधिकारी और इको टूरिज्म प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि हॉट एयर बैलून सेवा शुरू होने से क्षेत्र में पर्यटन और रोमांच प्रेमियों की संख्या बढ़ेगी. जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










