रोहतास गोलीबारी अपडेट, वाराणसी में इलाज के दौरान युवक की मौत, सिर में लगी थी गोली, जानिए पूरा मामला

Updated:
विज्ञापन

मृतक के घर के बाहर जुटी ग्रामीणों की भीड़

शिवसागर के बड्डी थाना क्षेत्र के बडुआ गांव में शनिवार रात हुई गोलीबारी की घटना ने दर्दनाक मोड़ ले लिया है. सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दीपक बिंद की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है.

विज्ञापन

Rohtas News: (शिवसागर से सुजीत कुमार) शिवसागर के बड्डी थाना क्षेत्र के बडुआ गांव में शनिवार रात हुई गोलीबारी की घटना ने दर्दनाक मोड़ ले लिया है. सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल दीपक बिंद की वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है. घटना की सूचना गांव पहुंचते ही पूरे इलाके में मातम छा गया. शव आने की खबर मिलते ही मृतक के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटने लगी. महिलाओं की चीख-पुकार और परिजनों के क्रंदन से पूरा गांव गमगीन हो उठा.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार बडुआ गांव निवासी रामराज बिंद के 37 वर्षीय पुत्र दीपक बिंद शनिवार रात भोजन करने के बाद घर के बाहर टहल रहे थे. इसी दौरान घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. एक गोली उनके सिर में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े. गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई. परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया था.

दो दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा मृतक

करीब दो दिनों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करने के बाद दीपक ने अंतिम सांस ली. मौत की खबर मिलते ही पत्नी सुनीता देवी बेसुध हो गईं. पुत्र संदीप कुमार (10 वर्ष), कृष्णा कुमार (5 वर्ष) और पुत्री अंजलि कुमारी (7 वर्ष) का रो-रोकर बुरा हाल है. मासूम बच्चों की हालत देख मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं. परिजनों ने कहा कि परिवार का सहारा छिन गया.

पत्नी-बच्चों सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

ग्रामीणों के अनुसार दीपक मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और गांव में सभी से उनका अच्छा व्यवहार था. घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है. इधर, पुलिस ने मृतक की पत्नी के आवेदन पर पांच नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है तथा फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है.

Rohtas News: रोहतास में आधी रात को गोलीबारी, युवक को लगी गोली, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन