रोहतास में आधी रात को गोलीबारी, युवक को लगी गोली, गंभीर हालत में वाराणसी रेफर

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत बड्डी थाना क्षेत्र के बडुआ गांव में शनिवार देर रात गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है.

विज्ञापन

Rohtas News: (रोहतास से सुजीत कुमार) जिले के शिवसागर प्रखंड अंतर्गत बड्डी थाना क्षेत्र के बडुआ गांव में शनिवार देर रात गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना में गांव के ही एक शख्स रामराज बिंद के पुत्र दीपक बिंद गंभीर रुप से घायल हो गए. गोलीबारी की घटना के बाज इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

डॉक्टरों ने किया वाराणसी रेफर

जानकारी अनुसार परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल दीपक को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया. घटना की सूचना पर बड्डी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. हालांकि, गोली चलने के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

Also Read: सड़क दुर्घटना में कांग्रेस नेता के बेटे की मौत, स्कूटी सवार ने मारी टक्कर

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन