पटना में छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन
Published by :Vikash Kumar
Published at :10 May 2026 8:48 PM (IST)
विज्ञापन

SASARAM NEWS.पटना में रोजगार और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को भगत सिंह छात्र नौजवान सभा की रोहतास इकाई ने पोस्ट ऑफिस चौक पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया.
विज्ञापन
भगत सिंह छात्र नौजवान सभा ने पोस्ट ऑफिस चौक पर किया प्रदर्शन
सासाराम ऑफिस.
पटना में रोजगार और सरकारी नौकरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में रविवार को भगत सिंह छात्र नौजवान सभा की रोहतास इकाई ने पोस्ट ऑफिस चौक पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया. इस दौरान छात्र-नौजवानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि नौकरी और रोजगार की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया, जिसमें कई छात्र घायल हो गये.सभा के नेताओं ने कहा कि रोजगार मांगना कोई अपराध नहीं है. सरकार ने चुनाव के दौरान रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन अब छात्र-नौजवान जब अपनी मांग उठा रहे हैं, तो उन पर पुलिसिया दमन किया जा रहा है.कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के प्रांतीय सचिव अशोक बैठा ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्र-छात्राओं पर लाठीचार्ज निंदनीय है. उन्होंने सरकार पर बेरोजगार युवाओं की आवाज दबाने का आरोप लगाया.वहीं भगत सिंह छात्र नौजवान सभा के राज्य कमेटी सदस्य राहुल सम्राट ने कहा कि छात्र-नौजवान अपने अधिकार की लड़ाई जारी रखेंगे. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, सरकारी नौकरियों में बहाली और आउटसोर्सिंग एवं निजीकरण पर रोक लगाने की मांग की.कार्यक्रम में नागेश्वर कुमार, महेंद्र पासी, मनोज राम, विनोद राम, राधेश्याम चंद्रवंशी, दीनानाथ पंडित, समीर खान, ओमप्रकाश, विशाल कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-नौजवान मौजूद रहे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










