किसान महासभा और भाकपा माले का विरोध मार्च, PM मोदी का फूंका पुतला

Updated:
विज्ञापन
प्रदर्शन करते भाकपा माले कार्यकर्ताओं की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

प्रदर्शन करते भाकपा माले कार्यकर्ताओं की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

अखिल भारतीय किसान महासभा और भाकपा माले ने केंद्र सरकार की किसान, छात्र और युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ बिक्रमगंज और कोआथ में विरोध मार्च निकाला. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की.

विज्ञापन

Rohtas News : अखिल भारतीय किसान महासभा एवं भाकपा माले के बैनर तले बुधवार को बिक्रमगंज तथा दावथ प्रखंड के कोआथ में केंद्र सरकार की कथित किसान, छात्र एवं युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध मार्च निकाला गया. प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विभिन्न मांगों को लेकर नारेबाजी की.

कृषि भूमि अधिग्रहण नीति वापस लेने की मांग

प्रदर्शनकारियों ने सेटेलाइट टाउनशिप और टोपो लैंड नीति के तहत लैंड पूलिंग के माध्यम से कृषि भूमि अधिग्रहण की योजना वापस लेने, भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौता रद्द करने तथा बटाईदार किसानों को पहचान पत्र जारी करने की मांग उठाई.

किसानों के हितों की अनदेखी का लगाया आरोप

बिक्रमगंज में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियां किसानों की उपजाऊ जमीन को कॉरपोरेट घरानों के हवाले करने वाली हैं. उन्होंने कहा कि बिहार में अधिकांश खेती बटाईदार किसानों के भरोसे होती है, लेकिन उन्हें सरकारी योजनाओं, मुआवजे, बीज और उर्वरक जैसी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पाता. ऐसे किसानों को पहचान पत्र जारी करने की मांग भी की गई.

शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक का भी उठा मुद्दा

सभा में नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में भ्रष्टाचार का मुद्दा भी उठाया गया. वक्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की तथा नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-युवाओं के प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई की निंदा की.

बिक्रमगंज और कोआथ में नेताओं ने रखे विचार

बिक्रमगंज में किसान महासभा के प्रखंड सचिव अनुग्रह नारायण सिंह, भाकपा माले प्रखंड सचिव कृष्णा मेहता, युवा नेता असगर हुसैन, जिला कमेटी सदस्य उमेश प्रसाद, शिवकुमार बैठा, अली हसन, ठाकुर पासवान और धनजी पासवान ने सभा को संबोधित किया.

कोआथ में भी हुआ पुतला दहन

दावथ प्रखंड के कोआथ में भी अखिल भारतीय किसान महासभा की ओर से विरोध मार्च निकालकर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व भाकपा माले एरिया कमेटी के सचिव अच्छेलाल पासवान ने किया. सभा में किसान नेता अनुज चौधरी, युवा नेता अरविंद कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने कृषि भूमि अधिग्रहण, भारत-अमेरिका कृषि व्यापार समझौते, बटाईदार किसानों की समस्याओं तथा शिक्षा व्यवस्था में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठाया. कार्यक्रम का संचालन किसान महासभा के दावथ प्रखंड अध्यक्ष अनुज चौधरी ने किया.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन