रोहतास में आंगनबाड़ी केंद्रों पर THR का वितरण, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मिला पोषाहार

Updated:
विज्ञापन

अलीगंज आंगनबाड़ी केंद्र पर बांटा राशन पाए लाभुकों की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रोहतास जिले के सूर्यपुरा प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को टेक होम राशन (THR) का वितरण किया गया. इस पहल से कुपोषित बच्चों, गर्भवती और धात्री माताओं को आवश्यक पोषण मिलेगा.

विज्ञापन

Rohtas News : रोहतास जिला के सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को समेकित बाल विकास परियोजना (आईसीडीएस) के तहत टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण किया गया. इस दौरान कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों के साथ-साथ गर्भवती और धातृ माताओं को पोषाहार उपलब्ध कराया गया. लाभुकों को संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लेने, स्वच्छता अपनाने तथा बच्चों के समुचित पोषण पर विशेष ध्यान देने की सलाह भी दी गई.

विज्ञापन

पोषण और स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र, सूर्यपुरा गढ़ में सेविका सुभावती देवी ने लाभुकों के बीच टीएचआर का वितरण किया. उन्होंने गर्भवती महिलाओं को समय पर टीकाकरण कराने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा उमस भरे मौसम में पर्याप्त मात्रा में पानी पीने और पौष्टिक आहार लेने के लिए जागरूक किया.

कई केंद्रों का किया गया निरीक्षण

महिला पर्यवेक्षक (एलएस) अमिता कुमारी ने बारुन, बलिहार, अलीगंज, गोसलडीह, शिवोबहार और अगरेड़कला सहित कई आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गोसलडीह केंद्र संख्या-3 एवं हुकाडीह केंद्र पर नियमित टीकाकरण व्यवस्था का जायजा लिया.

सेविकाओं को दिए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान सेविकाओं को आंगनबाड़ी केंद्रों का नियमित संचालन, अभिलेखों का समुचित संधारण तथा सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए. मौके पर सेविका प्रीति कुमारी, कुसुम कुमारी, मीना देवी, मालती देवी, चंचल कुमारी, विमल कुमारी सहित अन्य सेविकाएं मौजूद थीं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन