रोहतास : नोखा के मुक्तिधाम परिसर में चला स्वच्छता अभियान, पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश
अभियान में भाग लेते नगर परिषद सभापति राधेश्याम सिंह, उपसभापति धनजी सिंह व अन्य जनप्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network
Sasaram News : नोखा नगर परिषद ने 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान के तहत मुक्तिधाम परिसर में सफाई अभियान चलाया. इस दौरान फलदार पौधे लगाकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
Sasaram News : नगर परिषद क्षेत्र के मुक्तिधाम परिसर में रविवार को ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत नगर परिषद की ओर से सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने परिसर की साफ-सफाई करने के साथ दर्जनों फलदार पौधे लगाकर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया.
जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने लिया अभियान में हिस्सा
अभियान में नगर परिषद के सभापति राधेश्याम सिंह, उपसभापति धनजी सिंह, नगर पैक्स अध्यक्ष सूर्यदेव प्रसाद, प्रो. श्यामलाल सिंह, नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर राजेंद्र सिंह, बहादुर प्रसाद शौडिंक एवं सोनू चौरसिया समेत कई जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया. इस दौरान मुक्तिधाम परिसर की साफ-सफाई की गयी और पौधरोपण किया गया.
सभापति ने स्वच्छता को बताया हर नागरिक का कर्तव्य
सभापति राधेश्याम सिंह ने कहा कि स्वच्छता किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है. सार्वजनिक स्थलों को साफ रखना और लगाये गये पौधों की देखभाल करना भी हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने लोगों से अपने आसपास गंदगी नहीं फैलाने और स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की.
Also Read : सासाराम में आज लव-कुश जयंती समारोह, मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा करेंगे उद्घाटन
गीले और सूखे कचरे को अलग रखने की अपील
उपसभापति धनजी सिंह ने कहा कि जहां स्वच्छता होती है, वहां स्वस्थ वातावरण बनता है. नगर परिषद की ओर से लगातार स्वच्छता अभियान चलाये जा रहे हैं. अभियान तभी सफल होगा, जब शहर के लोग भी अपनी जिम्मेदारी समझेंगे. उन्होंने लोगों से कचरा निर्धारित स्थान पर डालने तथा गीले और सूखे कचरे को अलग रखने की अपील की.
Also Read : राजकीय डिग्री कॉलेज में काव्य पाठ प्रतियोगिता, छात्र-छात्राओं ने कविता के जरिए दिखाई प्रतिभा
पौधों की नियमित देखभाल का लिया संकल्प
अभियान के दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. पौधरोपण के बाद लगाये गये पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया गया. इस दौरान मुक्तिधाम परिसर को स्वच्छ और हरा-भरा रखने पर विशेष जोर दिया गया.
Also Read : सासाराम के तेंदुनी चौक पर सियार के हमले से दहशत, 14 लोगों को काटकर किया जख्मी
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए