पटना का मौर्यालोक बनेगा नाइट लाइफ जोन, दिल्ली-मुंबई की तरह पूरी रात चलेगी मौज-मस्ती

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 21 Feb 2025 8:40 AM

विज्ञापन

पटना मौर्यालोक की तस्वीर

Patna Mauryalok: पटना का मौर्यालोक जल्द ही नाइट लाइफ ज़ोन के रूप में विकसित किया जाएगा. जहां रातभर खाने-पीने और मौज-मस्ती का माहौल रहेगा. डाकबंगला से इस्कॉन मंदिर तक के क्षेत्र को नए सिरे से विकसित किया जाएगा, जिसमें फूड और वेंडिंग ज़ोन शामिल होंगे.

विज्ञापन

Patna Mauryalok: (अनुपम कुमार की रिपोर्ट) मौर्यालोक नाइट लाइफ जोन बनेगा. यहां पूरे रात खाने पीने खाना पीना व मौज मस्ती चलते रहेगा और देर रात भी माहौल शाम की तरह गुलजार रहेगा. डाकबंगला से इस्काॅन मंदिर तक का पूरा क्षेत्र नये सिरे से डेवलप किया जायेगा. म्यूजियम की बगल वाली सड़क को भी हैप्पी स्ट्रीट के नाम से नये फूड और वेंडिंग जोन के रूप में विकसित किया जा रहा है. बुद्ध मार्ग झोपड़पट्टी के पास के क्षेत्र को भी डेवलप कर स्ट्रीट वेंडरों के नये जोन के रूप में विकसित किया जायेगा, जहां खाने पीने की वस्तुएं बेचने वाले वेंडर अपनी दुकान लगायेंगे.

योजना तैयार है, जल्द शुरू होगा काम- नगर आयुक्त

नगर आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर ने कहा कि उन्होंने इससे संबंधित योजना बना ली है और जल्द ही इस पर काम शुरू हो जायेगा. मल्टीलेवल कार पार्किंग बन जाने से इस क्षेत्र में सड़क किनारे गाड़ियां नहीं लगेंगी. बाइक के लिए भी मौर्यालोक परिसर में ही पार्किंग बनायी गयी है. इसप्रकार डाबबंगला से इस्कॉन मंदिर और पटना म्यूजियम के बगल वाली सड़क से लेकर हरिनिवास और कौशल्या स्टेट के बगल वाली सड़क तक का पूरा क्षेत्र नाइट लाइफ जोन के रुप में विकसित होगा जो शहर की नयी पहचान बनेगी.

Also Read: IAS प्रतीक्षा सिंह ने क्यों छोड़ा था बिहार कैडर? पढ़िए SDM से आईएएस बनने तक की संघर्ष भरी कहानी

इंदौर के सर्राफा बाजार से होगा प्रेरित

नगर निगम के एक वरीय अधिकारी ने इस योजना को इंदौर से प्रेरित बताते हुए कहा कि वहां के सर्राफा बाजार में बहुत चोरी होने लगी तो लोगों ने उसे एक ऐसे जोन के रुप में विकसित करने का निर्णय लिया जहां रात भर खाने पीने की गतिविधियां चलते रहती है जो परिसर पूरी तरह कभी सोता ही नहीं है. इसी से नाइट लाइफ का कॉन्सेप्ट निकला और हर बड़े शहर में एक ऐसा क्षेत्र विकसित हाेने लगा जहां देर रात भी शाम की तरह ही पूरा चहल पहल दिखता हो. पटना में मौर्यालोक और उसके आसपास के क्षेत्राें को जल्द ही ऐसे ही क्षेत्र के रुप में विकसित किया जायेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन