रोहतास: अकोढ़ीगोला के बराव कला में दो पक्षों में मारपीट, पांच गिरफ्तार; 21 लोगों पर प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

बराव कला में मारपीट के मामले में गिरफ्तार आरोपी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अकोढ़ीगोला क्षेत्र के बराव कला गांव में दो गुटों के बीच मारपीट की घटना सामने आई है. इस मामले में कुल 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Rohtas Crime: अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के बराव कला गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है. घटना को लेकर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. दोनों मामलों में कुल 21 लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

दोनों पक्षों ने 11-11 लोगों पर दर्ज करायी प्राथमिकी

थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने बताया कि थाना कांड संख्या 303/26 में एनुलहक अंसारी ने मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए महिला समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में रितिक कुमार, धनजी महतो, रामाकांत महतो, संतोष महतो, विकास महतो, डब्लू महतो, महतो, रंजनी कुमारी, प्रीति कुमारी, सुकेशरा देवी और सोनी देवी को नामजद किया गया है.

वहीं, थाना कांड संख्या 304/26 में संतोष कुमार ने महिला समेत 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें नेहाल अंसारी, सफीक अंसारी, असाम अंसारी, मेराज अंसारी, अरमान अंसारी, राजा अंसारी, धनु अंसारी, सोनू अंसारी, तमन्ना खातून, पुतली खातून और सरीना खातून को नामजद किया गया है.

दोनों पक्षों से पांच गिरफ्तार

थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में नेहाल अंसारी, अरमान अंसारी और एहसान अंसारी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं दूसरे पक्ष से राजू कुमार और संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

Also Read: तेज प्रताप का आरोप- मोतीलाल राय फिर कर रहा पैसे और सामान की डिमांड, पूर्व PA का नंबर शेयर कर लोगों को किया अलर्ट


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन