रोहतास: कोचस CHC में 149 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, ब्लड प्रेशर से लेकर टीबी स्क्रीनिंग तक की सुविधा

Updated:
विज्ञापन

सीएचसी में महिलाओं की जांच करते चिकित्सक | Prabhat Khabar Network

कोचस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत 149 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई और उन्हें जरूरी दवाएं दी गईं।

विज्ञापन

Rohtas News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत प्रसव पूर्व जांच शिविर आयोजित किया गया. शिविर में प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों समेत विभिन्न इलाकों से पहुंची कुल 149 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गयी. इस दौरान महिलाओं का ब्लड प्रेशर, शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, वीडीआरएल, यूरिन, आरएच फैक्टर और टीबी स्क्रीनिंग समेत अन्य जरूरी जांच की गयी.

149 गर्भवती महिलाओं की हुई एएनसी जांच

सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. तुषार कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत आयोजित शिविर में 149 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गयी. स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं की आवश्यक जांच कर गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया.

कई जरूरी स्वास्थ्य जांच की गयी

शिविर में गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड ग्रुप, वीडीआरएल, यूरिन, आरएच फैक्टर और टीबी स्क्रीनिंग की गयी. इसके अलावा स्वास्थ्य से संबंधित अन्य जरूरी जांच भी की गयी. जांच के माध्यम से गर्भावस्था के दौरान संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान करने का प्रयास किया गया.

आयरन और कैल्शियम की दवाएं उपलब्ध करायी गयीं

जांच के बाद गर्भवती महिलाओं को आयरन और कैल्शियम की दवाएं उपलब्ध करायी गयीं. स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खान-पान, दवा के सेवन और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में भी जानकारी दी.

प्रसव के बाद परिवार नियोजन की दी जानकारी

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि शिविर के दौरान चिकित्सकों ने प्रसव के बाद अनचाहे गर्भधारण से बचाव के उपायों की जानकारी भी दी. महिलाओं को परिवार नियोजन की स्थायी और अस्थायी दोनों विधियों के बारे में बताया गया.

स्वास्थ्यकर्मियों ने निभायी अहम भूमिका

शिविर में बीएचएम मतिउर रहमान ताज, बीसीएम अजय कुमार, वरीय उपचार पर्यवेक्षक सोनू कुमार शर्मा, ज्योति कुमारी, संगीता कुमारी, रिंकी कुमारी, पूनम कुमारी, सुनीता कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे.


विज्ञापन
रमेश कुमार पांडेय

लेखक के बारे में

By रमेश कुमार पांडेय

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन