नोखा में 15 अगस्त के दिन कब-कहां होगा झंडोत्तोलन, जानिए पूरी डिटेल

Updated:
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करतीं बीडीओ शेफाली | Prabhat Khabar Network

नोखा प्रखंड मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में 15 अगस्त को होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रमों का विस्तृत समय-सारणी तय किया गया. प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों और संस्थानों में झंडोत्तोलन के निश्चित समय की घोषणा की गई है.

विज्ञापन

नोखा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी शेफाली ने की. बैठक में 15 अगस्त को होने वाले झंडोत्तोलन कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया.

बीडीओ शेफाली ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस से जुड़े सभी कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार आयोजित किए जाएंगे. पंचायत सरकार भवनों पर भी समय पर झंडोत्तोलन सुनिश्चित किया जाएगा. प्रखंड के सभी विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार -

  • प्रखंड कार्यालय में सुबह 8:20 बजे,
  • नगर परिषद कार्यालय में 8:25 बजे,
  • कृषि केंद्र में 8:30 बजे,
  • प्रखंड संसाधन केंद्र में 8:35 बजे,
  • बुनियादी केंद्र में 8:43 बजे,
  • RSETI में 8:48 बजे,
  • अवर प्रमंडल सिंचाई कार्यालय में 8:58 बजे,
  • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 9:10 बजे,
  • आरक्षी निरीक्षक कार्यालय में 9:23 बजे,
  • थाना परिसर में 9:26 बजे,
  • व्यापार मंडल में 9:43 बजे तथा
  • ई.द.भा.प्र. सिंह महाविद्यालय, नोखा में 9:53 बजे झंडोत्तोलन किया जाएगा.

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों, समय-निर्धारण और विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. मौके पर प्रखंड के जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन