रोहतास: गुप्ताधाम जा रहे पिता-पुत्री की रजवाहा में डूबने से मौत, दो दिन बाद अलग-अलग जगह मिले शव
संझौली, | Prabhat Khabar Network
रोहतास के संझौली में गुप्ताधाम जा रहे पिता-पुत्री की नहर में डूबने से मौत हो गई। 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
Rohtas News : रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में गुप्ताधाम जा रहे पिता और पुत्री की बक्सर रजवाहा में डूबने से मौत हो गयी. दोनों नौ अगस्त को बाइक से गुप्ताधाम जा रहे थे. इसी दौरान बाइक असंतुलित होकर रजवाहा के गहरे पानी में गिर गयी थी. घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों ने दोनों की तलाश की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका था. काफी खोजबीन के बाद पुलिस और परिजनों ने दोनों के शव अलग-अलग स्थानों से बरामद किये.
बाइक असंतुलित होने से गहरे पानी में गिरे थे दोनों
जानकारी के अनुसार, पिता-पुत्री बाइक से गुप्ताधाम जा रहे थे. इसी दौरान बक्सर रजवाहा के समीप बाइक असंतुलित हो गयी और दोनों गहरे पानी में गिर गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल उनकी तलाश शुरू की. रजवाहा में पानी अधिक होने के कारण काफी प्रयास के बावजूद दोनों का पता नहीं चल सका.
दो दिनों तक गोताखोरों ने की तलाश
घटना के बाद स्थानीय गोताखोरों ने रजवाहा के पानी में उतरकर पिता-पुत्री की तलाश की. पुलिस और स्थानीय लोग भी लगातार दोनों की खोजबीन में जुटे रहे. दोनों के नहीं मिलने से परिजन और ग्रामीण किसी अनहोनी की आशंका से परेशान थे.
खनिता गांव के पास मिला पिता का शव
काफी खोजबीन के बाद लोगों की सूचना पर पुलिस और परिजनों ने पिता का शव खनिता गांव के समीप रजवाहा से बरामद किया. इसके बाद बेटी की भी तलाश जारी रखी गयी. अगरेड गांव के समीप रजवाहा से बेटी का शव भी बरामद कर लिया गया.
मृतक आसाम राइफल में था जवान
थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है. घटना की सूचना आसाम राइफल बटालियन को भी दे दी गयी है. उन्होंने बताया कि मृतक राम प्रकाश राम आसाम राइफल का जवान था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By वीरेंद्र कुमार
वीरेंद्र वर्ष 2008 से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्हें क्षेत्रीय पत्रकारिता का लंबा अनुभव है और वे अपने क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी गतिविधि और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उजागर करने में माहिर हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










