रोहतास: बिक्रमगंज में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की नई कमिटी गठित, इंद्रदेव प्रसाद बने प्रखंड अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन

फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ बिक्रमगंज की गठित नई कमिटी की तस्वीर | Prabhat Khabar Network

बिक्रमगंज में फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की नई प्रखंड कमिटी का गठन हुआ। इंद्रदेव प्रसाद को सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष चुना गया है।

विज्ञापन

Buxar News : नगर के डेहरी रोड स्थित विंध्यवासिनी होटल में सोमवार को फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में बिक्रमगंज प्रखंड इकाई की नई कमिटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया. जिला की पांच सदस्यीय समिति के सदस्य सह प्रदेश महामंत्री वरुण कुमार सिंह के दिशा-निर्देश में संपन्न चुनाव प्रक्रिया में सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ.

इंद्रदेव प्रसाद बने प्रखंड अध्यक्ष

बैठक में मौजूद पदाधिकारियों और सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कमिटी का चुनाव किया. प्रखंड अध्यक्ष पद पर इंद्रदेव प्रसाद को निर्विरोध चुना गया. वहीं उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी उमा शंकर राम को दी गयी. संजय कुमार को महामंत्री, पिंटू कुमार को कोषाध्यक्ष और रीना कुमारी को सचिव चुना गया.

निर्विरोध निर्वाचन पर सदस्यों ने दी बधाई

नई कमिटी के सभी पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन के बाद उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की उम्मीद जतायी. पदाधिकारियों ने भी संगठन के हित में मिलकर काम करने का भरोसा दिलाया.

संगठन के पदाधिकारी रहे मौजूद

चुनाव के दौरान फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के बिक्रमगंज अनुमंडलीय अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह और सासाराम अनुमंडल अध्यक्ष चंद्रमा प्रसाद मौजूद रहे. पदाधिकारियों की मौजूदगी में पूरी चुनाव प्रक्रिया सर्वसम्मति से संपन्न करायी गयी.

डीलरों की समस्याओं को मजबूती से उठाने पर जोर

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नई कमिटी जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की समस्याओं को मजबूती से उठायेगी और उनके हितों के लिए काम करेगी. डीलरों को विभागीय स्तर पर आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करने पर भी जोर दिया गया.

संगठन मजबूत बनाने का दिया भरोसा

नई कमिटी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जन वितरण प्रणाली के डीलरों की समस्याओं को उचित मंच पर रखने का भरोसा दिलाया. बैठक में संगठन से जुड़े कई सदस्य और पदाधिकारी मौजूद रहे.


विज्ञापन
संतोष चंद्रकांत

लेखक के बारे में

By संतोष चंद्रकांत

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन