सासाराम : नशा मुक्त युवा कार्यक्रम में संत शिवानंद अकादमी की छात्राओं ने जीता प्रथम पुरस्कार

Updated:
विज्ञापन

प्रथम पुरस्कार प्राप्त छात्राएं व शिक्षक| Prabhat Khabar Network

संत शिवानंद अकादमी प्लस टू स्कूल, सासाराम की छात्राओं ने 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार जीता है. छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से नशा मुक्त समाज और विकसित भारत का संदेश दिया.

विज्ञापन

'मेरा युवा भारत रोहतास' के तत्वावधान में 'नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत' कार्यक्रम के तहत आयोजित नृत्य कला प्रतियोगिता में संत शिवानंद अकादमी प्लस टू स्कूल, सासाराम की छात्राओं ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया. छात्राओं के शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह ने इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को बधाई दी.

प्रधानाध्यापक ने कहा कि किसी प्रतियोगिता में पुरस्कार मिलना छात्र-छात्राओं के लिए खुशी, गर्व और आत्म-संतोष का विषय होता है. इससे उन्हें यह अहसास होता है कि उनकी मेहनत और प्रतिभा को पहचान मिली है. उन्होंने कहा कि ऐसी उपलब्धियां छात्रों में नया उत्साह पैदा करती हैं और आगे बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देती हैं.

प्रतियोगिता में संत शिवानंद अकादमी की अवंतिका कुमारी, रुचि कुमारी, खुशबू कुमारी, संध्या कुमारी, आंचल कुमारी और वर्षा कुमारी ने नृत्य कला का शानदार प्रदर्शन किया. छात्राओं ने नृत्य के माध्यम से नशा मुक्त समाज और विकसित भारत का संदेश दिया. उनके प्रदर्शन को निर्णायकों की ओर से सराहा गया और प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया. पुरस्कार मिलने के बाद छात्राओं ने अपनी खुशी जाहिर की और भविष्य में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही.

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह के साथ सत्येंद्र प्रसाद साह, अरविंद कुमार, प्रभात कुमार, जाह्नवी कुमारी, आरती कुमारी, कुंदन कुमार, दीप रानी, सचिन कुमार, अवनीश कुमार, विनोद कुमार पासवान, रूबी कुमारी, पायल कुमारी, अमित कुमार सिंह, आलोक कुमार मिश्रा, अमित कुमार पटेल, श्वेता रानी, राहुल श्रीवास्तव और विकास कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, अभिभावक और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए. विद्यालय परिवार ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.


विज्ञापन
मो. आरिफ खान

लेखक के बारे में

By मो. आरिफ खान

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन