सारण में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार

घटनास्थल पर जुटी भीड़
Saran News : सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसा हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 57 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद बाइक सवार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया.
Saran News : सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई. हादसा सिरिस्तापुर गांव में पैगम्बरपुर-महाराजगंज मुख्य सड़क पर रविवार रात हुआ. घटना के बाद बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गया.
घर के दरवाजे के पास हुआ हादसा
मृतका की पहचान सिरिस्तापुर गांव निवासी हृदयानंद राम की 57 वर्षीय पत्नी कलावती देवी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार, कलावती देवी कहीं से लौटकर अपने घर आ रही थीं. वह जैसे ही घर के दरवाजे के पास पहुंचीं, तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी.
मौके पर ही हुई मौत
टक्कर लगने के बाद कलावती देवी सड़क पर मुंह के बल गिर गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लहलादपुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.
बाइक छोड़कर फरार हुआ चालक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद बाइक सवार अपनी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर जनता बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया.
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. वहीं, घटनास्थल से बरामद मोटरसाइकिल को जब्त कर फरार चालक की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










