सारण में शिक्षकों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शुरू, बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान पर दिया गया जोर

Author Manoj kumar|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को बुके देकर सम्मानित करते समन्वयक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Saran News : सारण जिले के विभिन्न सीआरसी केंद्रों पर शिक्षकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ है. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN) को स्कूलों में प्रभावी ढंग से लागू करना है.

विज्ञापन

Saran News : प्रखंड के विभिन्न सीआरसी केंद्रों पर सोमवार को शिक्षकों के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) को प्रभावी ढंग से विद्यालयों में लागू करना है.

विज्ञापन

गवन्द्री सीआरसी केंद्र पर हुआ उद्घाटन

सीआरसी केंद्र गवन्द्री स्थित नेपाल सिंह उच्च विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विभु विवेक और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ओम प्रकाश झा ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस अवसर पर शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बुनियादी अधिगम को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया गया.

वर्ग 4 से 8 तक के शिक्षकों ने लिया भाग

सीआरसी समन्वयक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि बिहार शिक्षा परियोजना, सारण के तत्वावधान में आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रखंड के प्रत्येक प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय से वर्ग 4 से 8 तक के दो-दो शिक्षकों ने भाग लिया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान को और अधिक प्रभावी बनाना है.

मास्टर ट्रेनरों ने दिए आवश्यक प्रशिक्षण

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला मास्टर ट्रेनर धीरज कुमार तथा प्रखंड मेंटर धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों और नवीन शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी. साथ ही विद्यार्थियों के अधिगम स्तर को बेहतर बनाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई.

अन्य सीआरसी केंद्रों पर भी हुआ प्रशिक्षण

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ओम प्रकाश झा ने बताया कि सीआरसी उच्च माध्यमिक विद्यालय सरेया बसंत, उच्च माध्यमिक विद्यालय माधोपुर हिंदी, उच्च माध्यमिक विद्यालय हरपुर फरीदन तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय तरैया में भी एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इन केंद्रों पर समन्वयक संजीव कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, रेयाज अहमद, विनोद कुमार सिंह एवं सत्येन्द्र कुमार सिंह की उपस्थिति में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन