सारण में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, प्रमुख चौक-चौराहों और रेलवे जंक्शन पर बढ़ाई गई पुलिस की तैनाती

Author Md Ayub|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
मौजूद पुलिस अफसरों की तस्वीर

मौजूद पुलिस अफसरों की तस्वीर

Saran News : सारण जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की विशेष तैनाती की गई है.

विज्ञापन

Saran News : जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सारण पुलिस पूरी तरह सतर्क है. वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर प्रमुख चौक-चौराहों, संवेदनशील स्थानों, बाजारों और रेलवे जंक्शन पर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की विशेष तैनाती की गई है. साथ ही लगातार पैदल गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

संवेदनशील इलाकों में बढ़ाई गई निगरानी

पुलिस द्वारा संवेदनशील स्थलों पर आने-जाने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है. इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को समय रहते रोकना और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना है.

अधिकारियों को लगातार भ्रमण का निर्देश

वरीय अधिकारियों ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करने और आम लोगों के बीच सुरक्षा का माहौल बनाए रखने का निर्देश दिया है. इसके तहत विभिन्न इलाकों में पैदल गश्ती और पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित की जा रही है.

अफवाहों से बचने की अपील

सारण पुलिस ने आम नागरिकों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है. पुलिस ने कहा है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और यदि कहीं कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस को दें.

कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों का कहना है कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष पुलिस तैनाती एवं पैदल गश्ती आगे भी जारी रहेगी.


विज्ञापन
Md Ayub

लेखक के बारे में

By Md Ayub

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन