सारण पुलिस का बड़ा अभियान, 24 घंटे में 74 अभियुक्त गिरफ्तार. 176.8 लीटर शराब बरामद

प्रतीकात्मक तस्वीर
Saran News : सारण पुलिस ने जिले में अपराधियों, वारंटियों और शराब कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में 74 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान 176.8 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और हजारों का जुर्माना वसूला गया.
Saran News : सारण पुलिस ने जिले में अपराधियों, फरार वारंटियों और अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले 24 घंटे में 74 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. अभियान के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई, कई वाहन जब्त किए गए और वाहन जांच के दौरान हजारों रुपये का जुर्माना भी वसूला गया.
एसएसपी के निर्देश पर चला विशेष अभियान
वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर जिलेभर में विशेष अभियान चलाया गया. पुलिस ने इस दौरान 25 वारंटियों को गिरफ्तार किया. वहीं सार्वजनिक संपत्ति को क्षति पहुंचाने के मामले में 30 आरोपितों को भी गिरफ्तार किया गया.
विभिन्न मामलों में हुई गिरफ्तारियां
पुलिस की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार 74 अभियुक्तों में सार्वजनिक संपत्ति क्षति मामले के 30, वारंट के 25, शराब सेवन के 8, शराब कारोबार के 3, हत्या के प्रयास के 3, अपहरण के 3, चोरी के 1 तथा गृहभेदन के 1 अभियुक्त शामिल हैं.
वाहन जांच में 77 हजार रुपये का जुर्माना
अपराध नियंत्रण और यातायात सुरक्षा को लेकर जिलेभर में सघन वाहन जांच अभियान भी चलाया गया. इस दौरान 42 वाहनों की जांच कर कुल 77 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.
176.8 लीटर शराब समेत कई सामान बरामद
अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 176.8 लीटर अवैध शराब बरामद की. इसमें 22.8 लीटर देशी और 153.36 लीटर विदेशी शराब शामिल है. इसके अलावा दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, एक टोटो तथा एक अपहृत व्यक्ति को भी बरामद किया गया.
आगे भी जारी रहेगा अभियान
एसएसपी विनीत कुमार ने कहा कि जिले में अपराध, अवैध शराब के कारोबार और फरार अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










