खलिहान में रखी 25 कट्ठे की गेहूं फसल में लगायी आग

Published by : CHANDRASHEKHAR SARAN Updated At : 09 Apr 2025 5:18 PM

विज्ञापन

महेश गांव के सामने चंवर में खलिहान बनाकर रखे गये 25 कठ्ठा के गेंहू में असमाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

तरैया. प्रखंड की नारायणपुर पंचायत के रामपुर महेश गांव के सामने चंवर में खलिहान बनाकर रखी गयी गेहूं की फसल में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी. किसान बलिराम राय ने बताया कि 25 कट्ठे में लगे गेहूं की कटनी करके चंवर में खलिहान बनाकर दवनी के लिए रखा हुआ था. अचानक मंगलवार की रात लगभग 12 आग लगने की सूचना पर चंवर में पहुंचे तो खलिहान में सभी बोझे लगभग जलकर खाक हो गये थे. पीड़ित किसान बलिराम राय व पूर्व बीडीसी नागेंद्र प्रसाद ने इसकी सूचना सीओ को दी. राजस्व कर्मचारी राकेश कुमार ने बुधवार की सुबह खलिहान में पहुंच कर जांच-पड़ताल की. बता दें कि दो दिन पूर्व पोखरेड़ा पंचायत के लौंवा गांव के किसान भिखारी राय के खलिहान में रखे गये लगभग 600 बोझे में असामाजिक तत्वों के द्वारा आग लगा दी गयी थी. इसको लेकर किसान भिखारी राय 24 घंटे आमरण अनशन पर बैठे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR SARAN

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR SARAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन