सारण में नकल करते पकड़ा गया छात्र निष्कासित, 11 केंद्रों पर चल रही थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
फोटो, निरीक्षण करते जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक  | Prabhat Khabar Network

निरीक्षण करते जेपीयू के परीक्षा नियंत्रक

जयप्रकाश विश्वविद्यालय की स्नातक थर्ड सेमेस्टर परीक्षा के दौरान नंदलाल सिंह कॉलेज में नकल करते हुए एक छात्र को निष्कासित किया गया। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी है।

विज्ञापन

Saran News: जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातक थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा सारण जिले के 11 केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में चल रही है. गुरुवार को पहली और दूसरी पाली में माइनर कोर्स पेपर-3 के अंतर्गत शामिल विषयों की परीक्षा आयोजित की गयी. परीक्षा के दौरान नकल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी की जा रही है.

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने गुरुवार को नंदलाल सिंह कॉलेज, दाउदपुर और छपरा स्थित पीसी विज्ञान कॉलेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान नंदलाल सिंह कॉलेज, दाउदपुर में नकल करते पकड़े जाने पर एक छात्र को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया.

नकल रोकने के लिए विशेष टीम गठित

परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए ऑब्जर्वर की विशेष टीम गठित की गयी है. यह टीम सारण, सीवान और गोपालगंज जिले में संचालित परीक्षा केंद्रों का लगातार निरीक्षण कर रही है. परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है, ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हो सके.

28 जुलाई से शुरू हुई है परीक्षा

स्नातक थर्ड सेमेस्टर सत्र 2024-28 की परीक्षा 28 जुलाई से शुरू हुई है. 28 और 29 जुलाई को मेजर कोर्स के पेपर-3 और पेपर-4 की परीक्षा आयोजित की गयी. इसके बाद 30 जुलाई को माइनर कोर्स के पेपर-3 की परीक्षा हुई.

आगे इस तिथि को होगी परीक्षा

31 जुलाई को नॉन-कॉलेजिएट छात्र-छात्राओं के मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स के पेपर-3 की परीक्षा ली जायेगी. वहीं, एक अगस्त को एबिलिटी एनहैंसमेंट कोर्स की परीक्षा होगी. तीन अगस्त को स्किल एनहैंसमेंट कोर्स और पांच अगस्त को मल्टीडिसिप्लिनरी कोर्स के तहत कॉलेजिएट विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की जायेगी. सभी परीक्षाएं दो पालियों में होंगी.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सभी केंद्राधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये हैं. वहीं, ऑब्जर्वर की विशेष टीम द्वारा लगातार निरीक्षण किये जाने से परीक्षा केंद्रों पर कदाचार करने वाले विद्यार्थियों पर कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


विज्ञापन
प्रभात किरण हिमांशु

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन