बारिश शुरू होते ही सारण के परसा बाजार में जलजमाव, एसएच-73 पर जमा पानी से बढ़ी परेशानी

Updated:
विज्ञापन
एसएच 73 पर परसा बाजार समीप जलजमाव की समस्या  | Prabhat Khabar Network

एसएच 73 पर परसा बाजार समीप जलजमाव की समस्या

परसा मुख्य बाजार में बारिश के बाद जलजमाव से दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है।

विज्ञापन

Saran News: बारिश का मौसम शुरू होते ही परसा मुख्य बाजार के समीप जलजमाव की समस्या एक बार फिर गंभीर हो गयी है. गुरुवार को हुई बारिश के बाद शीतलपुर-सिवान एसएच-73 पर परसा मुख्य बाजार के समीप सड़क किनारे पानी जमा हो गया. इससे स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और खरीदारी करने पहुंचे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. बाजार क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी लंबे समय तक सड़क पर जमा रहा. इसके कारण लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा, जबकि कई दुकानों के सामने पानी जमा हो जाने से कारोबार भी प्रभावित हुआ.

हल्की बारिश में ही जलमग्न हो जाता है बाजार

स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि प्रत्येक वर्ष बारिश के मौसम में परसा बाजार में जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है. बारिश खत्म होने के बाद भी कई घंटों तक सड़क और दुकानों के आसपास पानी जमा रहता है. जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को हर साल इसी समस्या से जूझना पड़ता है. दुकानदारों के अनुसार, दुकानों के सामने पानी जमा होने से ग्राहकों को दुकान तक पहुंचने में परेशानी होती है, जिससे कारोबार पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है.

पैदल चलने वालों व बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी

खरीदारी करने पहुंचे अमित कुमार, अनीता देवी, पूजा कुमारी, सरस्वती देवी, सविता देवी, कमता कुमार, सुगिया देवी, सुनील कुमार, किशुन तथा सचिन कुमार समेत अन्य लोगों ने बताया कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हल्की बारिश में भी मुख्य बाजार जलमग्न हो जाता है. सड़क पर पानी जमा होने के कारण पैदल चलने वालों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है. सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को उठानी पड़ती है. लोगों को कई जगहों पर गंदे पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है.

स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी

स्थानीय लोगों ने बताया कि परसा बाजार में जलजमाव की समस्या वर्षों से बनी हुई है. हर वर्ष बारिश के दौरान स्थिति खराब हो जाती है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा सका है. लोगों का आरोप है कि जनप्रतिनिधियों और नगर प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान को लेकर ठोस पहल नहीं की जा रही है. जल निकासी के लिए पर्याप्त नालियां नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा हो जाता है.

नालियों का निर्माण कराने की मांग

स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने नगर प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से अविलंब जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है. लोगों ने बाजार क्षेत्र में नालियों का निर्माण कराने और पहले से बनी नालियों की नियमित सफाई कराने की भी मांग की है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जल निकासी की समुचित व्यवस्था कर दी जाए, तो बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी से काफी हद तक राहत मिल सकती है. लोगों ने बाजार को जलजमाव से मुक्त कराने के लिए प्रशासन से जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


विज्ञापन
मोहम्मद युसूफ

लेखक के बारे में

By मोहम्मद युसूफ

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन