सारण: शिक्षकों को दिया गया बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान का प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षकों नवाचार का गुर सीखते ट्रेनर  | Prabhat Khabar Network

प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षकों नवाचार का गुर सीखते ट्रेनर

जलालपुर के अशोक नगर संकुल में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय एफएलएम प्रशिक्षण आयोजित हुआ, जिसमें बच्चों को निपुण बनाने के लिए नवीन शिक्षण पद्धतियां सिखाई गईं।

विज्ञापन

Saran News: जलालपुर प्रखंड के अशोक नगर चौखड़ा स्थित संकुल में एक दिवसीय बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में कक्षा चार से आठ तक के शिक्षकों को भाषा एवं गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करने के लिए नवीन, गतिविधि आधारित एवं छात्र-केंद्रित शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी गयी.

प्रशिक्षण का विधिवत उद्घाटन प्रधानाध्यापक सह संकुल संचालक हसीब अंसारी, समन्वयक जितेंद्र मिश्रा एवं मास्टर ट्रेनर राजीव रंजन पाण्डेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इस दौरान प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को बच्चों की सीखने की क्षमता को बेहतर बनाने के लिए कक्षा-कक्ष में विभिन्न गतिविधियों के प्रयोग की जानकारी दी.

निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों की दी जानकारी

प्रशिक्षण के दौरान रेणुका श्रीवास्तव, धर्मेंद्र तिवारी, सुरेश यादव, निर्मला यादव एवं शुभम सिंह ने निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों, प्रभावी शिक्षण तकनीकों तथा कक्षा-कक्ष में उनके व्यावहारिक क्रियान्वयन पर विस्तार से प्रकाश डाला. प्रशिक्षकों ने कहा कि बच्चों में भाषा और गणित की बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करना प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है.

उन्होंने शिक्षकों को गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने, उनकी समझ विकसित करने तथा सीखने की प्रक्रिया को रुचिकर बनाने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया. साथ ही शिक्षण के दौरान बच्चों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया.

36 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने लिया प्रशिक्षण

एक दिवसीय प्रशिक्षण में कुल 36 शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने भाग लिया. प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने भाषा एवं गणित से संबंधित विभिन्न गतिविधियों और शिक्षण तकनीकों की जानकारी प्राप्त की. प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को ऐसी प्रभावी पद्धतियों से परिचित कराना था, जिनका उपयोग वे विद्यालय में बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्याज्ञान की दक्षता विकसित करने में कर सकें.

Also Read : VIDEO : बांकीपुर में वोटिंग के बीच प्रशांत किशोर पर क्या-क्या कह रहे सत्ताधारी नेता, एक जगह देखिए


विज्ञापन
अमित कुमार

लेखक के बारे में

By अमित कुमार

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन