ePaper

फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated at : 24 Feb 2026 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफलता के लिए प्रशिक्षण दिया गया.

विज्ञापन

पानापुर. प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी प्रांगण में मंगलवार को प्रखंड के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफलता के लिए प्रशिक्षण दिया गया. सीएचसी प्रभारी डॉ कुमार गौरव की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्वास्थ्य प्रबंधक परवेज रजा ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम गत 10 फ़रवरी से चलाया जा रहा है, जो 27 फरवरी तक चलेगा. 25 से 27 फरवरी तक आशा कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्रखंड के विद्यालयों में नामांकित बच्चों को दवा खिलायी जानी है. प्रशिक्षक ने साब आलम व सतीश कुमार ने बताया कि यह दवा एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं, अत्यंत वृद्ध व गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को नहीं खिलायी जायेगी. यह दवा उम्र के अनुसार खिलायी जानी है जिसमें 1 से 2 वर्ष के बच्चों को अलबेंडाजोल की आधी गोली, 2 से 5 वर्ष के बच्चों को डीइसी की एक एवं अलबेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष के बच्चों को डीइसी की दो गोली एवं अलबेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीइसी की तीन गोली एवं अलबेंडाजोल की एक गोली खिलायी जाएगी. सीएचसी प्रभारी ने बताया कि दवा को मध्याह्न भोजन के बाद ही खिलाना है. उन्होंने प्रधान शिक्षकों से कहा कि दवा खिलाने के बाद बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी होने पर अविलम्ब स्वास्थ्य टीम से संपर्क करें. प्रशिक्षण कार्यक्रम में रमेश कुमार सिंह, कांता राम, फैज अनवर, अनिल कुमार यादव सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे.

विज्ञापन
MANISH KUMAR

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन