ePaper

saran news : छपरा तक विस्तारित हुई वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस

Updated at : 21 Sep 2025 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
saran news : छपरा तक विस्तारित हुई वाराणसी-अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस

saran news : प्रधानमंत्री ने सारणवासियों को दिया दशहरे का तोहफा : रूडी

विज्ञापन

छपरा. वाराणसी सिटी से अहमदाबाद के लिए चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस का परिचालन अब छपरा जंक्शन तक किया जायेगा. आगामी तीन अक्तूबर को सांसद राजीव प्रताप रूडी उक्त ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके साथ ही सारण के लोगों को प्रतिदिन अहमदाबाद तक की यात्रा की सुविधा मिल जायेगी. सांगा यात्रा के सूत्रधार, सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री रूडी ने कहा कि यह सारण और बिहारवासियों के लिए प्रधानमंत्री का दशहरे का वास्तविक तोहफा है. उन्होंने कहा कि छपरा जंक्शन उत्तर बिहार का एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है, जहां से उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र और पूर्वाेत्तर भारत के लिए सीधी कनेक्टिविटी उपलब्ध है. यह विस्तार छपरा के लाखों यात्रियों को न केवल अहमदाबाद और गुजरात से जोड़ने में सहायक होगी, बल्कि व्यापार, उद्योग और रोजगार से जुड़े अवसरों को भी गति देगी. साथ ही बिहार और गुजरात की दूरी और भी कम होगी तथा व्यापारिक और सांस्कृतिक रिश्तों को नयी मजबूती मिलेगी. उक्त ट्रेन पहले सप्ताह में तीन दिन अहमदाबाद और दरभंगा के बीच मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, सोनपुर और छपरा होकर चलती थी. शेष चार दिन वाराणसी सिटी से खुलती थी. इसके साथ ही छपरा से साबरमती एक्सप्रेस की सुविधा सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगी. ज्ञात हो कि ट्रेन को विस्तारित करने का प्रस्ताव सांसद रूडी ने रेलमंत्री को दिया था. इसके पूर्व सांसद रूडी ने सियालदह-बलिया एक्सप्रेस का ठहराव नयागांव, लिच्छवी एक्सप्रेस का अवतार नगर व नयागांव, मौर्य एक्सप्रेस का सोनपुर, बाघ एक्सप्रेस का नयागांव, कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस का सोनपुर, रक्सौल-आनंद विहार एक्सप्रेस का सोनपुर, जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस का सोनपुर, कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस का सोनपुर, बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस का सोनपुर, जयनगर-पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस का सोनपुर, किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस का सोनपुर, सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का सोनपुर में ठहराव सुनिश्चित करवाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By SHAILESH KUMAR

SHAILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन