Chhapra News : सारण जिले के अतिथिगृह में 20 लाख रुपये की लागत से व्यायाम शाला का हुआ निर्माण

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 29 Mar 2025 10:18 PM

विज्ञापन

Chhapra News : जिला अतिथि गृह में आने वाले अतिथि के साथ-साथ अधिकारी भी सुबह शाम व्यायाम करते नजर आयेगे. यानी फिटनेस का उनका ख्याल रखते हुए उनके लिए व्यायाम शाला के की व्यवस्था की गये है.

विज्ञापन

छपरा. जिला अतिथि गृह में आने वाले अतिथि के साथ-साथ अधिकारी भी सुबह शाम व्यायाम करते नजर आयेगे. यानी फिटनेस का उनका ख्याल रखते हुए उनके लिए व्यायाम शाला के की व्यवस्था की गये है. जिलाधिकारी अमन समीर ने जिला अतिथिगृह छपरा में नवनिर्मित व्यायामशाला का उद्घाटन शुक्रवार को किया. खेल विभाग द्वारा लगभग 20 लाख रुपये की लागत से इस व्यायामशाला का निर्माण कराया गया है. जिलाधिकारी ने इसके बेहतर संचालन के लिये योग्य प्रशिक्षक की व्यवस्था करने का निदेश दिया. इसके संचालन प्रातः एवं संध्या में समय निर्धारित कर प्रदर्शित करने को कहा. इस व्यायामशाला में योग प्रशिक्षण के लिए एक योग्य प्रशिक्षक की व्यवस्था हेतु भी कार्रवाई करने को कहा गया. इस अवसर पर नगर आयुक्त, बंदोबस्त पदाधिकारी, नजारत उपसमाहर्त्ता, जिला खेल पदाधिकारी,जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन