सारण में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवक हिरासत में, सनहा दर्ज कर कोर्ट भेजा

Author Md Yusuf|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

Saran News : देर रात सारण के परसा थाना क्षेत्र में पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे तीन युवकों को पकड़ा. पूछताछ के बाद उन्हें छपरा अनुमंडल न्यायालय भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Saran News : परसा थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में शुक्रवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे तीन युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की. पूछताछ के बाद शनिवार को पुलिस ने तीनों के विरुद्ध सनहा दर्ज करते हुए उन्हें छपरा अनुमंडल न्यायालय भेज दिया.

रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस के अनुसार, रात्रि गश्ती के दौरान अलग-अलग स्थानों पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीन युवकों को हिरासत में लिया गया. थाना लाकर उनसे पूछताछ की गई, लेकिन उनकी गतिविधियों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई.

तीनों युवकों की हुई पहचान

गिरफ्तार युवकों की पहचान परसा थाना क्षेत्र के शंकरडीह निवासी स्वर्गीय नंदलाल माझी के पुत्र सनोज माझी, तरैया थाना क्षेत्र के घोघराहा गांव निवासी ईद मोहम्मद के पुत्र आफताब हुसैन तथा मोहन प्रसाद सिंह के पुत्र रोहित कुमार के रूप में हुई है.

सनहा दर्ज कर कोर्ट भेजा गया

परसा थाना पुलिस ने बताया कि तीनों युवकों के विरुद्ध सनहा दर्ज करने के बाद अग्रेतर कार्रवाई करते हुए शनिवार को उन्हें छपरा अनुमंडल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

मामले की जांच जारी

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है. जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



विज्ञापन
Md Yusuf

लेखक के बारे में

By Md Yusuf

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन