छपरा में भोजपुरी भाषा के मानकीकरण पर बनी रणनीति, कई राज्यों में संगठन के पुनर्गठन का फैसला
बैठक में शामिल सदस्य
छपरा में राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान की बैठक में भोजपुरी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन पर महत्वपूर्ण चर्चाएं हुईं. संगठन के विस्तार और विभिन्न राज्यों में कार्यकारिणी के पुनर्गठन का निर्णय लिया गया.
Bhojpuri Sansthan Meeting: राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान की द्वितीय राष्ट्रीय बैठक रविवार को छपरा स्थित स्नेही भवन में संपन्न हुई. बैठक में संगठन की राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के लगभग सभी प्रमुख पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे. इस दौरान भोजपुरी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ संगठन के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा की गयी.
बैठक में केंद्रीय समिति के विस्तार, दक्षिण बिहार एवं झारखंड की कार्यकारिणी के पुनर्गठन, उत्तर प्रदेश में एकल इकाई के गठन, पश्चिम बंगाल इकाई की घोषणा, भोजपुरी भाषा के मानकीकरण की योजना और संगठन के कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण सहित कई विषयों पर विस्तार से विमर्श हुआ. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित सातवें अधिवेशन की रूपरेखा तैयार करने पर भी चर्चा की गयी. विचार-विमर्श के बाद प्रस्तावित कार्यकारिणियों की घोषणा की गयी.
बैठक में संगठन के अध्यक्ष अशोक सिंह, उपाध्यक्ष गोरखनाथ यादव 'गुंजन', संगठन सचिव डॉ. जैनेन्द्र कुमार शुक्ल 'प्रभात', संगठन मंत्री जयहिंद साह, महामंत्री बृजमोहन अनाड़ी, संस्थापक सदस्य उमाशंकर साहू, संरक्षक सदस्य मूंगा लाल शास्त्री, कुमार कौशल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, युवाध्यक्ष विभांक धर मिश्र, प्रांतीय संगठन मंत्री राकेश कुमार विद्यार्थी, कन्हैया लाल प्रसाद, हीरा लाल साव, मोहम्मद कमरुद्दीन अंसारी, राजू कुमार राय, मोहम्मद जुबैर कमर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी की भी घोषणा
बैठक के दौरान राष्ट्रीय युवा कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा की गयी. इसमें संगठन मंत्री के रूप में सूर्यप्रकाश उपाध्याय, सह संगठन मंत्री रजनीश राय, संगठन सचिव जलज कुमार अनुपम, उपाध्यक्ष अखिलेश्वर पांडे तथा संयुक्त सचिव सुधीर त्रिपाठी को जिम्मेदारी दी गयी.
बैठक में उत्तर बिहार की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गयी. इसमें अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार, महामंत्री दिलीप सिंह, संगठन मंत्री राकेश सिंह विद्यार्थी, संगठन सचिव विक्रम चौधरी, उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, गणपति सिंह गगन एवं डॉ. सुदर्शन यादव तथा संयुक्त सचिव के रूप में राजू राय को जिम्मेदारी दी गयी.
पश्चिम बंगाल इकाई की कार्यकारिणी घोषित
बैठक में राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान, पश्चिम बंगाल इकाई की कार्यकारिणी की भी घोषणा की गयी. इसमें संरक्षक के रूप में राणा प्रताप सिंह, जनरंजन सिंह उर्फ बुटी सिंह, गोपाल चौधरी, विनोद गुप्ता एवं मनोज सिंह आदर्श को शामिल किया गया.
अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सुशील कुमार सिंह को दी गयी. उपाध्यक्ष पद पर उदयनारायण सिंह यादव, डॉ. एसके पांडेय, विजय सिंह एवं सवलिया प्रसाद को जिम्मेदारी मिली, जबकि महासचिव के रूप में शिव शंकर सिंह का चयन किया गया.
सचिव मंडल में वीरेन्द्र प्रसाद, शाहिद अली, गणेशनाथ तिवारी एवं रामपुकार सिंह को शामिल किया गया है. संगठन मंत्री के रूप में अनिल कुमार सिंह, सह संगठन मंत्री चंदन तिवारी, संगठन सचिव चंदन कुमार और कोषाध्यक्ष सतीश चंद्र को जिम्मेदारी दी गयी.
वहीं, सूचना एवं जनसंपर्क की जिम्मेदारी नन्द जी सिंह एवं आनंद साव, नैहटी को सौंपी गयी. बैठक में भोजपुरी भाषा, साहित्य और संस्कृति के संरक्षण के साथ संगठन को विभिन्न राज्यों में और मजबूत करने पर जोर दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए