लंबे समय से फरार नामजद आरोपी गिरफ्तार, परसा पुलिस ने न्यायालय भेजा

Author Md Yusuf|Edited by Yuvraj Ratan
Updated:
विज्ञापन
फरार नामजद आरोपी बहमारर से गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया

Saran News : लंबे समय से फरार चल रहे नामजद आरोपी बसंत राय को परसा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बहमारर गांव से गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे न्यायालय भेजा है.

विज्ञापन

Saran News : परसा थाना कांड संख्या 266/26 के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे नामजद आरोपी को परसा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद शनिवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे छपरा व्यवहार न्यायालय भेज दिया गया.

बहमारर गांव से आरोपी को किया गया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, थाना कांड संख्या 266/26 में आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बहमारर गांव में छापेमारी की गई, जहां से फरार चल रहे नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बहमारर गांव निवासी बैजनाथ राय के पुत्र बसंत राय के रूप में हुई है.

पूछताछ के बाद न्यायालय में किया गया प्रस्तुत

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना लाकर पूछताछ की गई. इसके बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर शनिवार को छपरा व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया.

मामले के अन्य बिंदुओं की भी जांच जारी

परसा थाना पुलिस के अनुसार, कांड से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जांच की जा रही है. मामले में नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

Also Read : तरैया में निजी विद्यालय का कर्कट तोड़कर चोरी, छह पंखे समेत कई सामान ले गए चोर



विज्ञापन
Md Yusuf

लेखक के बारे में

By Md Yusuf

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन