ePaper

Saran News : उड़ीसा के राधा कृष्ण मंदिर की तर्ज पर बनेगा शीतलपुर का भव्य पंडाल

Updated at : 14 Sep 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : उड़ीसा के राधा कृष्ण मंदिर की तर्ज पर बनेगा शीतलपुर का भव्य पंडाल

दुर्गा पूजा को लेकर दिघवारा में मूर्तियों व पंडालों का बनना शुरू हो गया है, जिससे धीरे धीरे पूजा पंडालों की रौनक बढ़ने लगी है.

विज्ञापन

दिघवारा. दुर्गा पूजा को लेकर दिघवारा में मूर्तियों व पंडालों का बनना शुरू हो गया है, जिससे धीरे धीरे पूजा पंडालों की रौनक बढ़ने लगी है. नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में अवस्थित पूजा पंडालों में मूर्तिकारों ने मूर्तियों को बनाना शुरू कर दिया है. हर जगह मूर्तिकार अपनी मूर्तियों में कल्पना के रंग भरने भी लगे हैं. कई जगहों पर इस बार भव्य मूर्तियां बनायी जा रही है तो कई जगहों पर मंदिरों के हिसाब से मूर्तियों को बनाने का काम जारी है. नगर के बस स्टैंड, पेट्रोल पंप, मालगोदाम, सब्जी मंडी, स्टेशन रोड, शंकरपुर रोड, नकटी देवी रोड, अंबेडकर चौक के अलावे सैदपुर मलखाचक, बरुआ, पिपरा, शीतलपुर, बस्तीजलाल, हराजी, रघुनाथपुर ककड़िया, झौवा आदि जगहों पर मूर्तियों को बनाने का काम शुरू कर दिया गया है, तो नगर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों के सामने पूजा पंडाल भी भव्यता के साथ बनाये जा रहे हैं. हर जगह पूजा को भव्यता के साथ मनाने की तैयारी में आयोजक अपना अथक प्रयास करते दिख रहे हैं.

शीतलपुर में भी इस बार भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के बीच बनेगा आकर्षण का केंद्र

पिछले वर्ष की तरह इस बार भी शीतलपुर में तीन मुहानी के समीप बनने वाला पंडाल क्षेत्र के श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा जिसे देखने दूरदराज से लोग आयेगे. कोलकाता के कारीगर उड़ीसा स्थित राधा कृष्ण मंदिर की तर्ज पर लगभग 2200 बांस के सहारे लाखों के खर्च से यहां का पंडाल बना रहे हैं. पिछले डेढ़ महीने से दर्जनों कारीगरों पंडाल के निर्माण में जुटे हैं. पप्पू मिस्त्री के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल व झारखंड के कारीगर पंडाल को अंतिम रूप देने में जुटे हैं. नवरात्र की पंचमी तिथि तक पंडाल के बन जाने की उम्मीद है. पंडाल बन जाने के बाद इसे अच्छे ढंग से लाइटिंग से सजाया जायेगा. शीतलपुर कोठी निवासी अमित तिवारी, बमबम तिवारी और पमपम तिवारी एवं उनके परिजन मूर्ति व पंडाल निर्माण में पूरा सहयोग दे रहे हैं. भव्य द्वार भी बनाया जाएगा वहीं पंडाल में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई इंतजाम रहेंगे.पंडाल में श्रद्धालुओं के बैठने और प्रसाद देने की भी उत्तम व्यवस्था होगी.

मूर्ति की भव्यता की होती है खूब चर्चा

हर बार शीतलपुर में बनने वाला पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनता है.वर्ष 2023 में यहां उज्जैन के महाकालेश्वर के मंदिर के स्वरूप में बना पंडाल श्रद्धालुओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना था. 2024 में बने पंडाल की भी खूब जुबानी चर्चा थी. इस पंडाल में मूर्ति की भव्यता भी देखते ही बनती है. डाकबंगला चौराहा पटना के समीप मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार ही शीतलपुर के इस भव्य पंडाल के लिए मूर्ति बनाते हैं जिसकी भव्यता की जिले भर में चर्चा होती है.इस पंडाल में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक पदाधिकारी व श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन