ePaper

Saran News : झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

Updated at : 14 Sep 2025 9:30 PM (IST)
विज्ञापन
Saran News : झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे

रविवार की दोपहर में हुई तेज बारिश ने किसानों के मुरझाये चेहरों पर फिर से मुस्कान ला दी है. पिछले एक पखवारे से चल रही भीषण गर्मी और उमस से भी लोगों को बड़ी राहत मिली है.

विज्ञापन

बनियापुर. रविवार की दोपहर में हुई तेज बारिश ने किसानों के मुरझाये चेहरों पर फिर से मुस्कान ला दी है. पिछले एक पखवारे से चल रही भीषण गर्मी और उमस से भी लोगों को बड़ी राहत मिली है. इस बारिश को किसान अपनी फसलों के लिए संजीवनी मान रहे हैं, क्योंकि लंबे समय से बारिश न होने के कारण धान और मक्के की फसलें सूखने लगी थीं. बारिश होते ही किसान अपने खेतों में जुट गये हैं. वे धान और मक्के की फसलों में यूरिया का छिड़काव कर रहे हैं. इसके साथ ही खेतों में उगी खरपतवारों की निकौनी का काम भी तेजी से चल रहा है. किसानों का कहना है कि पर्याप्त बारिश से फसलों में नमी बनी रहेगी, जिससे पैदावार अच्छी होगी.

दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण में आयी रुकावट, कीचड़ से लोग परेशान

जहां एक ओर बारिश ने किसानों को राहत दी है, वहीं अचानक हुई इस बारिश से शहरी इलाकों में दिक्कतें भी पैदा हो गयी हैं. मुख्य बाजार बनियापुर सहित कई जगहों पर दुर्गा पूजा पंडालों और मूर्तियों के निर्माण का काम रुक गया है. गलियों और सड़कों पर कीचड़ फैलने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना जतायी है, जिससे किसानों की उम्मीदें और भी बढ़ गयी हैं. इस बारिश से मक्का और धान के पौधों को नयी जान मिली है और खेतों में फिर से हरियाली लौट आयी है, जिससे किसानों को बेहतर पैदावार की आस है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन