ePaper

पुलिस ने जिले के टॉप 10 में शामिल स्पिरिट माफिया को किया गिरफ्तार

Updated at : 09 Apr 2025 6:44 PM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने जिले के टॉप 10 में शामिल स्पिरिट माफिया को किया गिरफ्तार

सारण जिले के टॉप 10 में शामिल स्पिरिट माफिया आरोपित इसुआपुर थाना क्षेत्र के लौंवा गांव निवासी ललन राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया.

विज्ञापन

तरैया. सारण जिले के टॉप 10 में शामिल स्पिरिट माफिया आरोपित इसुआपुर थाना क्षेत्र के लौंवा गांव निवासी ललन राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. इसकी गिरफ्तारी पुलिस ने इसुआपुर थाना क्षेत्र के लौंवा गांव से है. यह तरैया थाना कांड सं. 462/ 24 का आरोपित था. 15 दिसंबर, 2024 को 22 चक्का हाइवा ट्रक व कार से 6048 लीटर स्पिरिट बरामद की गयी थी. इस मामले में शामिल तीन अभियुक्त जेल भेजे जा चुके हैं. ललन राय फरार चल रहा था. इस पर इसुआपुर थाने में आठ, तरैया व बोचहा थाने में एक-एक शराब कांड में मामले दर्ज हैं. शराब के मामले में ललन राय पर कुल 10 मामले दर्ज हैं. छापेमारी टीम में डीएसपी मढ़ौरा- 2 अमरनाथ, पुलिस इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, इसुआपुर थानाध्यक्ष कमल राम समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDRASHEKHAR SARAN

लेखक के बारे में

By CHANDRASHEKHAR SARAN

CHANDRASHEKHAR SARAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन