सारण: रोहित सिंह के आह्वान पर युवा चेतना का अभियान, हजारों लोगों को वितरित किए गए छाते

Updated:
विज्ञापन

बेनौत गाँव में छाता वितरण करते युवा चेतना के कार्यकर्ता

Umbrella Distribution: एकमा प्रखंड के बेनौत गांव में युवा चेतना ने बरसात को देखते हुए जरूरतमंदों के बीच छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया. हजारों लोगों को इस अभियान से लाभ मिला, जिससे ग्रामीणों में उत्साह दिखा. संगठन ने समाज के कमजोर वर्गों के सहयोग का दावा किया.

विज्ञापन

Umbrella Distribution: एकमा प्रखंड अंतर्गत बेनौत गांव में युवा चेतना के कार्यकर्ताओं ने बरसात के मौसम को देखते हुए लोगों के बीच छाता वितरण कार्यक्रम आयोजित किया. संगठन की ओर से दावा किया गया कि कार्यक्रम के दौरान हजारों लोगों के बीच छाते वितरित किये गये. इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला.

गांव-गांव चलाया जा रहा छाता वितरण अभियान

युवा चेतना के नेताओं ने बताया कि संगठन के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह के निर्देश पर देशभर में गांव-गांव गरीब और समाज के अंतिम व्यक्ति के बीच छाता वितरण अभियान चलाया जा रहा है. संगठन के अनुसार, बरसात के मौसम में जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.

कमजोर वर्ग के लोगों के सहयोग का दावा

युवा चेतना के कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन सालों भर गरीब और समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के सहयोग के लिए काम करता है. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए संगठन पूरी ताकत के साथ खड़ा है और पंचायत स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जा रहा है.

युवाओं को संगठित करने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान संगठन की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है, जबकि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रयासों से राज्य में विकास कार्य आगे बढ़ रहे हैं. परिवारवादी शक्तियों के खिलाफ रोहित कुमार सिंह के नेतृत्व में आम नौजवानों को संगठित कर संगठन पंचायत स्तर पर काम कर रहा है.

ये लोग रहे मौजूद

छाता वितरण कार्यक्रम में इंजीनियर अनिल कुमार सिंह, अनामिका सिंह, राम कृपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, बलिंदर सिंह, अजय राम, जितेंद्र पासवान, राजेंद्र यादव, सतेंद्र कुशवाहा, वीरेंद्र दानगी, मधुप मिश्रा, वीरेंद्र तिवारी, हरेंद्र महतो सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें:भोजपुर के नए SP अवधेश दीक्षित क्यों हैं चर्चा में? जानिए IPS काम्या मिश्रा से उनकी खास प्रेम कहानी


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन