दाहा नदी पुल बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
saran news

आक्रोशित ग्रामीण की तस्वीर

Saran News: मांझी-गुठनी राजकीय उच्च पथ पर ताजपुर के समीप दाहा नदी पर बने सड़क पुल को प्रशासन द्वारा लोहे का गार्डर लगाकर अचानक बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.

विज्ञापन

Saran News (मांझी की रिपोर्ट ): मांझी-गुठनी राजकीय उच्च पथ पर ताजपुर के समीप दाहा नदी पर बने सड़क पुल को प्रशासन द्वारा लोहे का गार्डर लगाकर अचानक बंद कर दिए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. रविवार को नाराज ग्रामीणों ने पुल के मुहाने पर प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन के दौरान लोगों ने जल्द वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी.

अधिकारियों से फोन पर हुई तीखी नोकझोंक

प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने के दौरान मांझी के सीओ सौरभ अभिषेक और बीडीओ उपेंद्र दास से ग्रामीणों की फोन पर तीखी झड़प भी हुई. ग्रामीणों का कहना था कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के पुल की घेराबंदी कर देना प्रशासन की बड़ी लापरवाही है.

आधा दर्जन गांवों का संपर्क प्रभावित

प्रखंड उप प्रमुख मनोज सिंह, पैक्स अध्यक्ष संत सिंह और वरीय अधिवक्ता बीरेश चौबे ने कहा कि पुल बंद होने से प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है. उन्होंने इसे “काला पानी की सजा” जैसा बताया. ग्रामीणों ने कहा कि अब लोगों को लंबी दूरी तय कर दूसरे रास्तों से आना-जाना पड़ रहा है.

पुलिस गश्ती बंद, बढ़ी चोरी और तस्करी की घटनाएं

ग्रामीणों का आरोप है कि पुल बंद होने के बाद प्रभावित गांवों में पुलिस की गश्ती भी लगभग बंद हो गई है. इसका फायदा उठाकर चोरी और तस्करी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं. लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चिंता जताई.

मरीजों और गर्भवती महिलाओं को हो रही परेशानी

ग्रामीणों ने बताया कि पुल बंद होने से बीमार लोगों और खासकर प्रसव पीड़िता महिलाओं को काफी परेशानी हो रही है. पहले लोग इलाज के लिए आसानी से मांझी अस्पताल पहुंच जाते थे, लेकिन अब उन्हें सिवान जिले के सिसवन अस्पताल जाना पड़ रहा है.

छह वर्ष पहले घोषित हुआ था परित्यक्त पुल

ग्रामीणों ने बताया कि प्रशासन ने करीब छह वर्ष पहले ही इस पुल को परित्यक्त घोषित कर दिया था. इसके बावजूद अब तक पुल के पुनर्निर्माण या मरम्मत की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. लोगों ने सवाल उठाया कि जब पुल जर्जर था, तो समय रहते नया पुल या वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं बनाई गई.

छोटे वाहनों के परिचालन और डायवर्जन की मांग

आक्रोशित ग्रामीणों ने फिलहाल ताजपुर पुल होकर कार, जीप और अन्य छोटे वाहनों का परिचालन शुरू कराने की मांग की है. साथ ही अस्थायी डायवर्जन बनाकर आवागमन बहाल करने की भी मांग उठाई गई.

उच्चस्तरीय जांच और ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों ने पुल के क्षतिग्रस्त होने के मामले में उच्चस्तरीय जांच कराने तथा संबंधित ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है. लोगों ने जल्द पुल के नवीनीकरण और स्थायी समाधान की दिशा में कदम उठाने की अपील की.

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन