सारण के मढ़ौरा में युवक की गला दबाकर हत्या, बांसवाड़ी से शव बरामद, इलाके में सनसनी

शव मिलने के बाद इक्कठा ग्रामीण
Saran News: सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र में एक युवक की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार, युवक शनिवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया था. रविवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित बांसवाड़ी में उसका शव बरामद किया गया. इस मामले में मृतक की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है.
Saran News: सारण के मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बरदहियां गांव के कुंवर टोला में रविवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान 22 वर्षीय बिट्टू राम (पिता बहारन राम) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, बिट्टू राम शनिवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया था. रविवार सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित बांसवाड़ी में उसका शव बरामद किया गया.
ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई है. घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ सविंद्र कुमार दास और थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं.
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया है. इस मामले में मृतक की मां मंझरिया देवी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छानबीन कर रही है.
इसे भी पढ़ें: पटना, गया, भागलपुर समेत 5 शहर बनेंगे हाईटेक, 4751 करोड़ की लागत से 2037 तक बदल जाएगी तस्वीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










