सारण के गड़खा में पूर्व वार्ड सदस्य की हत्या, इलाके में तनाव, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद शोकाकुल परिजन
Saran News: सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में एक पूर्व वार्ड सदस्य की हत्या कर दी गई है. अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या को अंजाम दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास जारी हैं.
Saran News: (राणा सिंह की रिपोर्ट) सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र अंतर्गत धर्मबागी बाजार में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां 50 वर्षीय पूर्व वार्ड सदस्य चंद्रावती देवी की अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है.
रात को सोते समय हुई हत्या
जानकारी के अनुसार, चंद्रावती देवी अपने पोते आदित्य के साथ घर में सो रही थीं. इसी दौरान अपराधी घर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया. पोता आदित्य किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाने में सफल रहा. मृतका चंद्रावती देवी, रविंद्र महतो की पत्नी थीं और पूर्व में वार्ड सदस्य के रूप में कार्य कर चुकी थीं. उनके पति और पुत्र वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में कार्यरत बताए जा रहे हैं.
ग्रामीणों में है आक्रोश
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने वरीय अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग करते हुए गरखा-खुदाईबाग मुख्य मार्ग को मोतीराजपुर के पास जाम कर दिया. यह जाम लगभग एक घंटे तक रहा. बाद में पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया.
पुलिस कर रही है जांच
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए, जिसमें खून के नमूने भी शामिल हैं. इसके अलावा डॉग स्क्वायड टीम को भी जांच में लगाया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक भी बरामद की है, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और अपराधियों की पहचान के प्रयास जारी हैं.
Also Read: CM सम्राट ने किया राजगीर मलमास मेले का उद्घाटन, 22 कुंड और 52 धाराओं में तीन शाही स्नान का महायोग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By निखिल अनुराग
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










