सारण में राजस्व कर्मचारी को अपराधियों ने गोली मारी, हमलावर फरार

Published by : Nikhil Anurag Updated At : 17 May 2026 4:05 PM

विज्ञापन

अस्पताल में घायल राजस्व कर्मचारी

Saran News: सारण के सहाजितपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अपराधियों ने एक राजस्व कर्मचारी को गोली मार दी. घायल की पहचान खैरा थाना क्षेत्र निवासी मंजूर अंसारी के पुत्र असलम अंसारी के रूप में हुई है. सिवान के भगवानपुर में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

Saran News: (हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट) सारण के सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा पुल के समीप रविवार को अपराधियों ने एक राजस्व कर्मचारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना उस समय हुई जब मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने पीछे से आकर कर्मचारी पर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए.

सिवान के भगवानपुर में कार्यरत हैं कर्मचारी

घायल की पहचान खैरा थाना क्षेत्र निवासी मंजूर अंसारी के पुत्र असलम अंसारी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि असलम अंसारी सिवान के भगवानपुर में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं. रविवार को उन्हें विभाग से किसी आवश्यक कार्य के सिलसिले में बुलाया गया था. काम पूरा कर वे अपने घर लौट रहे थे, तभी मोती छपरा पुल के पास घात लगाए अपराधियों ने उन पर हमला कर दिया.

पुलिस जांच में जुटी,अपराधियों की हो रही पहचान

राजस्व कर्मचारी को गोली उनके कंधे में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची सहाजितपुर थाना पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Also Read: CM सम्राट ने किया राजगीर मलमास मेले का उद्घाटन, 22 कुंड और 52 धाराओं में तीन शाही स्नान का महायोग

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Nikhil Anurag is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन