सारण में शराब भट्ठियां ध्वस्त, हजारों लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट, 7 कारोबारी गिरफ्तार

Published by : Nikhil Anurag Updated At : 17 May 2026 6:42 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Saran News: सारण जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने कार्रवाई में 22 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया है वहीं 30 हजार लीटर से अधिक अर्धनिर्मित शराब को भी नष्ट किया है. इस अभियान में 7 शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया जा चुका है.

विज्ञापन

Saran News: (विकास कुमार की रिपोर्ट) सारण जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बीते 24 घंटों में बड़ी कार्रवाई की है। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए सघन छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 22 अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।

पुलिस ने शराब को किया नष्ट

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मौके पर ही लगभग 30,390 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया गया। इसके अलावा छापेमारी में कुल 847.52 लीटर तैयार अवैध शराब भी बरामद की गई, जिसमें 806.60 लीटर देशी शराब और 40.92 लीटर विदेशी शराब शामिल है।

7 कारोबारी गिरफ्तार

पुलिस ने अभियान के दौरान सात शराब कारोबारियों को गिरफ्तार भी किया है। सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित थानों में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: पटना, गया, भागलपुर समेत 5 शहर बनेंगे हाईटेक, 4751 करोड़ की लागत से 2037 तक बदल जाएगी तस्वीर

विज्ञापन
Nikhil Anurag

लेखक के बारे में

By Nikhil Anurag

Nikhil Anurag is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन